भाजपा नेता एकात्म-मानवतावाद, अंत्योदय का ट्रेक छोड़ हनीट्रेप में हुये ट्रेप
भाजपा को प्रतिमाओं की अपेक्षा स्वयं के आचरण को साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता है?
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल,-प्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने भाजपा को उनके प्रेरणास्त्रोत पंड़ित दीनदयाल उपाध्यक्ष जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि आज भाजपा के नेता प्रदेश की सभी सार्वजनिक जीवन के मूर्धन्य विभूतियों की प्रतिमाओं को साफ करने कर माला पहनाने पहुंचे हैं। मगर क्या उन्होंने कभी इस बात का ख्याल किया कि आज भाजपा को प्रतिमाओं की अपेक्षा स्वयं के आचरण को साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता है? क्या आज भाजपा नेता अपने पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के दिखाये एकात्म-मानवतावाद और अंत्योदय के मार्ग पर चल रहे है या हनीट्रेप में ट्रेप हो गये हैं।
श्री दुबे ने आगे बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी ने अपने तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी को जून 2013 मंे लिखे पत्र में इस बात के साफ संकेत दे दिये थे कि भाजपा आज जिस दिशा में जा रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के ज्यादातर नेता अपने व्यक्तिगत हितों को साधनों का काम कर रहे हैं और अब यह राजनैतिक दल (भाजपा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, नानाजी देशमुख के आदर्शों पर चलने वाला दल नहीं रह गया है। आज कालांतर में यही प्रतीत होता है कि जिस प्रकार से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम समाचार पत्रों में हनीट्रेप जैसे घृणित षड्यंत्र में सामने आ रहे हैं, कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी जी ने सही संकेत दिये थे।
श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश भाजपा को चाहिए कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये शुचिता के मार्ग पर पुनः चलने का मानस बनायें और उनके जन्मदिवस को सार्थक बनायें।