भाजपा द्वारा सरकार पर दोषारोपण बेहद बचकाना

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पर चुनाव आयोग की निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही पर भाजपा द्वारा सरकार पर दोषारोपण बेहद बचकाना: नरेन्द्र सलूजा


खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा नेे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा 30 सितम्बर को झाबुआ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित आमसभा के दौरान मतदाताओं को सार्वजनिक रूप से दिये गये भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान पर चुनाव आयोग द्वारा की गई त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर भाजपा द्वारा सरकार पर दोषारोपण बेहद बचकाना बताया है।

सलूजा ने कहा कि भार्गव द्वारा दिये गये बयान के वीडियो फुटेज और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने निष्पक्ष रूप से यह प्रकरण दर्ज किया है। आदर्श आचार संहिता में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि किसी भी प्रकार का विवादित, भड़काऊ भाषण व अमर्यादित भाषा आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। इसी आधार पर चुनाव आयोग ने यह प्रकरण दर्ज किया है। गोपाल भार्गव और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का यह कहना कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उनका यह बयान बेहद बचकाना है। भार्गव के विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही की गई है।
सलूजा ने कहा कि भाजपा नेताओं को यदि लगता है कि भार्गव के खिलाफ गलत प्रकरण दर्ज किया गया है तो वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, वे चाहे तो इस प्रकरण को लेकर न्यायालय जा सकते हैं, कांगे्रस को इससे कोई गुरेज नहीं है। लेकिन सरकार के ऊपर दोषारोपण करना पूरी तरह अनुचित बेबुनियाद व बचकाना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment