भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने किया स्वागत

 

                भोपाल। कभी कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

                साध्वी प्रियंका भारती अपने समर्थकों के साथ बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल किया। श्री सिंह ने भाजपा में उनका स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए साध्वी प्रियंका भारती ने कहा कि कांग्रेस में जाना मेरी भूल थी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित संगठन है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर मैं गौरव का अनुभव कर रही हूं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment