खबर नेशन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के ख़िलाफ़ देश भर में जारी जन-संघर्षों की संयुक्त प्रेस-वार्ता 28 अक्टूबर 2018, गाँधी भवन, भोपाल
देश के अलग-अलग हिस्सों में विनाशकारी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के ख़िलाफ़ चल रहे जन-संघर्षों के नेतृत्वकारी साथियों की संयुक्त बैठक 27-28 अक्टूबर2018 को गाँधी भवन, भोपाल में चल रही है। बैठक में शामिल संगठनों के नाम नीचे दिए गए हैं।
इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2018 को गाँधी भवन, भोपाल में दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। वार्ता को मुख्य रूप से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. सौम्या दत्ता, कुडनकुलन परमाणु परियोजना (तमिलनाडु) के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष के वरिष्ठ साथी डॉ. एस. पी. उदय कुमार,जैतापुर परमाणु परियोजना (महाराष्ट्र) के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष की वरिष्ठ साथी डॉ.वैशाली पाटिल, चुटका परमाणु ऊर्जा विरोधी समिति (म. प्र.) के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार सिन्हा व अन्य साथी संबोधित करेंगे।
पत्रकार-वार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं।
पत्रकार-वार्ता का दिनाँक व समयः 28 अक्टूबर 2018 (इतवार), दोपहर 12 बजे
जगहः कबीर कक्ष, गाँधी भवन, भोपाल
संगठनों के नामः
नेशनल एलायंस ऑफ़ एंटी-न्युक्लियर मूवमेंट्स (NAAM); ऑल-इंडिया पीपल्स इनिशियेटिव अगेंस्ट न्युक्लियर पॉवर (AIPANP); कोंकण विनाशकारी प्रकल्प विरोधी संघर्ष समिति, जैतापुर; जन हक्क सेवा समिति, जैतापुर; पीपल्स मूवमेंट अगेंस्ट न्युक्लियर एनर्जी, कुडनकुलम; फ़्रेंड्स ऑफ़ अर्थ, चेन्नई;परमाणु संयंत्र विरोधी संघर्ष समिति, गोरखपुर, हरियाणा; भारत जन विज्ञान जत्था, दिल्ली; चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति, मंडला, म.प्र.