खबर नेशन समृद्ध मध्यप्रदेश सरकारी अभियान का राजनीतिकरण नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात
भोपाल 27 अक्टूबर 2018। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कल नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओ.पी. रावत से मुलाकात कर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान को अपना बताकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि इससे जनता में भ्रम पैदा कर भाजपा न केवल चुनावी लाभ उठाने का प्रयास कर रही है बल्कि इसकी अगर जांच की जाए तो पता चलेगा कि पूरे अभियान का खर्चा सरकार द्वारा ही वहन किया जा रहा है।
श्री सिंह ने कल नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकत अपनी शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानते हुए कि समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की शुरूआत सरकार पूर्व में कर चुकी है के बाद भी भाजपा का इसे चुनावी अभियान बनाया जो एक मुख्यमंत्री द्वारा सरकार से की गई धोखाधड़ी है। ऐसा मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार को धोखा दे। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वे इस पूरे मामले की जांच करवाएं तो पता चलेगा कि पार्टी का यह अभियान पूरी तरह सरकारी खर्च पर ही चल रहा है।
श्री सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त से माँग की है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सरकारी अभियान का राजनीतिकरण करने और चुनावी लाभ उठाने पर उनके विरूद्ध आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए।