शासकीय महाविद्यालय बरही मे मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

कटनी : मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
कटनी (25 सितम्बर)- शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी के नेतृत्व मे स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य श्री त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के अगले चरण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविन्द सिंह ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी दी गई। अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे द्वारा छात्र छात्राओ का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, आभार प्रदर्शन डॉ रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ सुनीता सिंह, डॉ. मंजुलता साहू, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती रूपा शर्मा समस्त स्टाफ व स्वयंसेवक सर्वेश, अनुज, ललन, रामभजन, दीप्ति, निगम, शीतल, सानिया, निधि आदि स्वयंसेवक एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थिति रही।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999