शिवराज में पंचायत से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है: कमलनाथ

साहू समाज व्यवसाय करने वाला समाज है, इस समाज का
कोई व्यक्ति कमजोर नहीं, बल्कि मददगार होता है: कमलनाथ
शिवराज जी गरीबी और बेरोजगारी की बात नहीं करते,
जनता का ध्यान हटाने के लिए यहां वहां की बात करते है: कमलनाथ
आज शिवराज जी सिर्फ़ अपने पाप धोने के लिए
घोषणाएं कर रहे है: कमलनाथ
तैलिक साहू राठौर समाज हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है,
आगे भी रहेगा: हितेश साहू
भोपाल, सितम्बर, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
साहू समाज में सेवा की भावना होती है, सरल स्वभाव होने के साथ मददगार भी होते हैं, क्योंकि यह समाज व्यवसाय करने वाला समाज है। इस समाज के लोग आपको कभी कमजोर वर्ग और मजदूरी करते हुये नहीं मिलेंगे। इस समाज को ज्ञान देने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि यह समाज काफी समझदार होता है। यह समाज जागृत करने का काम करता है। आज यहां साहू समाज के लोगों की बीच आकर बड़ी खुशी मिली। लेकिन दुख भी इस बात का होता है कि आज प्रदेश को कहां घसीटा जा रहा है। प्रदेश की तस्वीर देखिये क्या स्थिति है, जहां देखों वहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार। शिवराज सिंह चौहान में प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक ऐसी व्यवस्था बना दी है जहां पंचायत से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार व्याप्त है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अन्याय, शोषण, किसानों को खाद-बीज की समस्याओं, बेरोजगारी हर क्षेत्र में नंबर एक बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज मप्र कांग्रेस तैलिक साहू राठौर समाज समन्वयक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, समाज के प्रतिनिधियों और समाजबंधुओं को संबोधित करते हुये यह बातें कहीं।
श्री कमलनाथ जी ने संबोधन में कहा के आपको पता है कई चुनाव होते है। पंचायत के चुनाव से लेकर संसद तक के चुनाव होते है। लेकिन आज का यह चुनाव हमारे लिए बिलकुल अलग चुनाव है। आज यह चुनाव हमारे प्रदेश का चुनाव है। शिवराज जी ने प्रदेश को कहां पंहुचा दिया है। आज हर जगह भ्रष्टाचार है। आप सभी को पता है कि आज हमारे सामने क्या-क्या चुनौती है। आज का भटकता हुआ नौजवान रोजगार चाहता है। लेकिन क्या इन नौजवानों को नोकरी मिल रही है?
श्री कमलनाथ जी ने कहा कि भ्रष्टाचार का क्या हाल है। आज आप या तो भ्रष्टाचार के गवाह है या शिकार है। प्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार है। आज इन युवाओं का भविष्य ही खतरे होगा तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? गाँव की किराने की दुकान भी जब ही चलती है जब कृषि व्यवस्था सही हो जिससे किसानों को लाभ हो।
श्री कमलनाथ जी ने कहा कि मैंने अपने 15 महीने की सरकार में एक शुरुआत की थी, मध्यप्रदेश की एक नई पहचान बनाने की। हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ़ किया तो कौन सी गलती की थी? हमने 100 यूनिट बिजली फ्री दी थी तो कौन सी गलती की थी? नीमच और मालवा में ओलावृष्टि हुई मैं उस समय मुख्यमंत्री था। बिना किसी कागजी खानापूर्ति के मैंने वहां सात दिन में मुआवजा दिया। आज हमें अपनी कार्यप्रणाली को भी बदलने की जरूरत है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है, कि हम सही निर्णय लें, क्योकि आने वाला चुनाव हमारे भविष्य का चुनाव है।
श्री कमलनाथ जी ने कहा कि शिवराज जी ध्यान हटाने के लिए यहां-वहां की बात करते है। लेकिन में कहता हूं कि आप गरीबी की बात कीजिए, आप रोजगार की बात कीजिए। आज शिवराज जी अपने पाप धोने के लिए केवल घोषणा कर रहे हैं।
साहू समाज समझदार समाज में से एक है इसलिए मैं आपसे कहूँगा कि आपको केवल अपने ही समाज में जाकर लोगों को नहीं समझाना है। बल्कि आस-पास के दूसरे लोगों को भी समझना है और सच्चाई बतानी है। उन्होंने अंत में कहा कि आप सभी लोगों को सच्चाई का साथ देना है। क्योंकि यें चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
साहू समाज प्रतिनिधियों ने श्री कमलनाथ को एक मांग पत्र सौंपा। श्री कमलनाथ ने उस मांग पत्र को पढ़कर कहा कि आपकी मांगें जायज हैं। विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व के साथ कांग्रेस सरकार आने पर आपके साथ न्याय किया जायेगा।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेश साहू ने प्रदेश भर से आये मप्र कांग्रेस तैलिक साहू राठौर समाज की और से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तैलिक साहू राठौर समाज हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है, 2018 में इस समाज ने कांग्रेस के प्रति निष्ठा से कार्य किया और 2023 में पूरी समाज कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। प्रकोष्ठ के गठन पर समाजबंधुओं ने श्री कमलनाथ जी का आभार माना।
साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि कांग्रेस ने तैलिक साहू राठौर समाज के लिए जो प्रकोष्ठ का गठन किया है, उससे समाज के लोग पार्टी से जुड़ेंगे और राजनीति में आने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कार्यक्रम का संचालन।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य नागरिक बटनलाल साहू, कमलेश साहू, प्रभु राठौर साहू, ओमप्रकाश साहू, डॉ. हेमराज साहू, शिवदयाल साहू, रमेश साहू, रामशिरोमणि साहू, कमलेश, विजय साहू, डा. प्रकाश सेठ, केशव साहू, मंगलदीन साहू,, रामनारायण साहू, शिवप्रसाद साहू, दिनेश साहू, सुरेन्द्र साहू, कांतिलाल राठौर, रामभरोसे राठौर सहित प्रदेश भर से आये साहू समाज के प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और साहू समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999