बजरंग सेना के प्रदेष अध्यक्ष अमरीष राय मप्र
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत
भोपाल, अक्टूबर 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने बजरंग सेना के प्रदेष अध्यक्ष श्री अमरीष राय को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उक्त आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने श्री राय को सौंपा।
ज्ञातव्य है कि बीते माह बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने के संकल्प के साथ अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
श्री राय ने कांग्रेस पार्टी में सचिव बनाये जाने पर पूरी बजरंग सेना के पदाधिकारियों के साथ कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
श्री राजीव सिंह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया, दीपक जोषी, रघुनंदन शर्मा, रामषंकर मिश्रा, आदि नेताओं की उपस्थिति में श्री राय को नियुक्ति पत्र सौंपा।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999