अनंत चतुर्दशी पर प्रदेश अध्यक्ष ने हवन पूजन कर किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरूवार को अनंत चतुर्दशी पर प्रदेश कार्यालय में विराजित भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया। जिसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने हवन-आरती कर गणेश प्रतिमा विसर्जित की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जुगल किशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री मनीष सक्सेना, श्री अश्विनी राय सहित कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999