मंदसौर एक्सप्रेसवे हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन में ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, कार महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार (ओवरस्पीड) माना जा रहा है। मृतकों की पहचान रवींद्र काले, सचिन गंगाधर, राजेंद्र कोवडे और संदीप के रूप में हुई है

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

Next

मंदसौर एक्सप्रेसवे हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल


Related Articles


Leave a Comment