सागर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 8 घायल

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक शादी की खुशियां अचानक दर्द और चीख-पुकार में बदल गईं। खुरई देहात थाना क्षेत्र के बाईपास पर सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

 दो कारों की आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार, टोडा काछी निवासी दूल्हा प्रहलाद कुशवाहा अपनी बारात लेकर बीना के बेसरा गांव गए थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह करीब 11 बजे बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान दूल्हा प्रहलाद कुशवाहा और दुल्हन पूजा कुशवाहा एक अर्टिगा कार में सवार थे।

खुरई बाईपास पर टीहर तिराहे के पास सामने से आ रही सफेद रंग की सफारी कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी उसकी जोरदार टक्कर दूल्हा-दुल्हन की अर्टिगा कार से हो गई।

8 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार करीब 8 लोग घायल हो गए, जिनमें दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में इलाज जारी

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज खुरई में जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

Share:

Next

सागर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 8 घायल


Related Articles


Leave a Comment