चार दिन से बंधक पुत्र को छुड़ाने परेशान हो रही मां

भोपाल, अक्टूबर 2023

‘‘ एक महत्वपूर्ण मामले में संज्ञान’’

मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने समाचार पत्र में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लघन के ‘ एक महत्पूर्ण मामले में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है एवं नोटिस फैक्स से भेजा गया है।

खबर नेशन/ Khabar Nation

चार दिन से बंधक पुत्र को छुड़ाने परेशान हो रही मां

छतरपुर जिले के भगवां थानाक्षेत्र के ग्राम बन्न की एक महिला पिछले 4 दिनों से अपने बंधक पुत्र को छुड़ाने के लिये परेशान हो रही है। महिला का कहना है कि गांव के ही दो लोगों ने विवाद के चलते उसके बेटे को बंधक बना लिया है। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से प्रकरण की तत्काल जांच कराकर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध तीन दिन में प्रतिवेदन मांगा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए- नोटिस की प्रति फैक्स से आज ही पे्रषित की गई है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment