मोदी जी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है - डॉ. सहस्त्रबुद्धे
मोदी सरकार के सफलतम 9 साल के उपलक्ष्य में हुजूर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन, विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। एक दौर ऐसा था जब भारत दुनिया के आगे हाथ बांधकर खड़ा रहता था। देश को अपने आंतरिक निर्णयों के लिए विदेशी सहमति का इंतजार रहता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक ऐसी सरकार है जिसने विश्व में भारत का वर्चस्व बढ़ाया है। आज भारत दुनिया के अन्य देशों से आंख मिलाकर बात करता है। चाहे कश्मीर की धारा 370 हो या अन्य आंतरिक मामले, भारत ने हर मोर्चे पर दृढ़ता से निर्णय लेकर पूरे विश्व को दिखा दिया है कि यह पुराना भारत नहीं, सशक्त और प्रभावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाला नया भारत है। जो अपने अधिकारों के लिए अड़ भी सकता है और जरूरत पड़े तो दुश्मन के घर में घुसकर उसे सबक भी सिखा सकता है। यह बात मंगलवार को मानस भवन स्वामी विवेकानंद चौराहे पर हुज़ूर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कही। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजित कराया था। जिसमें भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण केदार मंडलोई, क्लस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, संगठन जिला प्रभारी महेंद्र यादव सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य नेता सम्मिलित हुए। आयोजन का आभार भोपाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार मंडलोई ने किया।
प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं का दर्द समझकर उज्जवला की सौगात दी है। - साध्वी प्रज्ञा
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल कहते नहीं, बल्कि कर के दिखाते हैं। उन्होंने सबका साथ - सबका विकास का जो नारा दिया उसे फलीभूत भी किया। हर देश का हर वर्ग उनकी योजनाओं का लाभ ले रहा है। उनकी दूरदर्शिता इसी बात से समझी जा सकती है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने गांव में चूल्हे के धुंए से जूझती महिलाओं के दर्द को समझ लिया। और उज्ज्वला के रूप में एक ऐसी योजना लेकर आए जो हर माँ-बहन के लिए राहत देने वाली है। उनकी हर योजना के केन्द्र में वह व्यक्ति रहता है जो आजादी के बाद से सदैव आभाव में रहा है। इसलिए उनके लिए देश की जनता दिल से आशीर्वाद भी देती है।।
अब देश में बम धमाकों की गूंज नहीं, बल्कि काशी-बनारस के गंगा तट का शंखनाद सुनाई देता है। - विधायक रामेश्वर शर्मा
वहीं कार्यक्रम के आयोजक और हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज भारत का नागरिक विश्व में कहीं भी हो, वह गर्व से कह सकता है कि वह भारतवासी है। आज देश से भ्रष्टाचार समाप्त होकर सुशासन आया है। नहीं तो कांग्रेस की सरकारों ने तो भ्रष्टाचार की पूरी बारहखड़ी लिख दी थी। उनके नेता राजीव गांधी कहते थे कि यदि केन्द्र सरकार 1 रूपये भेजती है तो 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते हैं। लेकिन आज ऐसा नहीं है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता ने आते ही पूरा सिस्टम बदल दिया। जन-धन खाते खुलवाए, डिजिटलाईजेशन किया और ऑनलाइन बैंकिग को बढ़ावा देकर हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल बैंक ला दिया। ताकि अब जब केन्द्र से माननीय मोदी जी 1 रूपया भी भेजें तो हितग्राही के खाते में पूरा एक रूपया पहुंचे।
विधायक शर्मा ने आगे कहा कि आज देश में यदि गरीब का पक्का मकान बन रहा है तो देश के करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन रहा है। आज यदि आयुष्मान योजना से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है तो कश्मीर से धारा 370 हटाकर नागरिक सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किये गये हैं। अब देश में बम धमाकों की गूंज नहीं, बल्कि काशी-बनारस के गंगा तट का शंखनाद सुनाई देता है। यही बदलता भारत है जिसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रखी है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999