कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली पहचान  : पंकजा मुंडे

कैरियर Jun 11, 2023

मुंडे एवं डॉ. भोला सिंह ने शहडोल के मानस भवन में सभा को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। आज हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, तो इसके पीछे देव दुर्लभ कार्यकताओं की मेहनत और परिश्रम का फल है। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली पहचान हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में आमजन के हित में और गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की हैं, अब इन योजनाओं के सुखद परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इन योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर ऊपर उठा है तथा उनके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। यह बात पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती पंकजा मुंडे ने रविवार को शहडोल के मानस भवन में सभा को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती पंकजा मुंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, श्रम कार्ड जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। देश के 3.5 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत पक्के मकान दिये गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में स्वच्छ जल पहुंच रहा है। उज्ववला योजना के अंतर्गत 9 करोड से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की। इस योजना के अंतर्गत देश के 23.3 करोड़ लोगो को कार्ड जारी किये हैं। इन लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त मिल रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना लागू करके महिलाओं के शसक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किया है।
सांसद डॉ. भोला सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज और उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने वाला तथा निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी है। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है। सभा को जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह सहित हजारों की संख्या में आमजन, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुंडे एवं भोला सिंह उमरिया के कार्यक्रमों हुए शामिल
पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे एवं सांसद डॉ. भोला सिंह ने उमरिया जिले के उमरार सिटी में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, प्रदेश मंत्री श्री आशिष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डे, जिला प्रभारी श्री विनोद यादव, विघायक श्री शिवनारायण सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताद्वय ने मानपुर के बांधवगढ में वरिष्ठ जनों के साथ परिचर्चा में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्षे की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment