लाड़ली बहने, बच्चों की शिक्षा, बीमा, पोषण पर खर्च करेंगी योजना की राशि

कैरियर Jul 10, 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार में किया लाड़ली बहनों से संवाद

भोपाल : , जुलाई , 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज धार जिले में लाड़ली बहनों ने बताया कि वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई, बीमा, पोषण और परिवार की जरूरतों की पूर्ति में करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्दौर में लाड़ली बहना महासम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों से संवाद कर रहे थे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने योजना की द्वितीय किश्त की 1000 रूपये प्रतिमाह की राशि 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में एक साथ सिंगल क्लिक से अंतरित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से संवाद करने वाली लाड़ली बहनों में ग्राम मनास्या की श्रीमती लीला बुंदेला, ग्राम नारायणपुरा की श्रीमती पूजा चौहान, ग्राम सिलोहिया की श्रीमती लक्ष्मी मालवीय, ग्राम सामर की श्रीमती फेमिदा खान, ग्राम बालौद की श्रीमती सोनू राजपुरोहित, ग्राम पाड़ल्या की श्रीमती वीना कुंवर राठौर, ग्राम अचाना की श्रीमती जीना भाटी, ग्राम चांदूड़ी की श्रीमती मेघा वास्केल, ग्राम मलगाव की श्रीमती सुमित्रा, ग्राम दसाई की श्रीमती किरण परमार, ग्राम तिरला निवासी श्रीमती निर्मला मकवाना शामिल थी।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment