आमजन तक केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को पहुंचाएं सोशल मीडिया कार्यकर्ताः तरुण चुघ
सत्ता और संगठन को ताकत दें, उनकी आवाज बनकर काम करें : गीता शाक्य
राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने किया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद, दिये उपयोगी टिप्स
खबर नेशन / Khabar Nation
भिण्ड। सोशल मीडिया कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया हमारा आधार है। इसलिए इस विभाग के कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू किए गए विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत भिंड में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को संबोधित करते हुए कही।
सोशल मीडिया हमारा मुख्य हथियार और आधार हैः तरुण चुघ
सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने कहा कि सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विभाग के कार्यकर्ता आमजन तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने में लगे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सक्रिय युवा साथियों के साथ हमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही हमारा मुख्य हथियार और आधार है, जिससे हम सत्ता और संगठन की आवाज को आम जन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम इस भाव से काम करेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेगी और पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह भिण्ड की भूमि वीर सपूतों की भूमि है, इसे प्रणाम करता हूं। जब आतंकवादियों ने हमारे जवानों पर हमला किया, तो इसी भूमि से हवाई जहाज उड़ाकर पाकिस्तान पहुंचे और सैनिकों के बलिदान को लेकर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया।
सोशल मीडिया आज की दुनिया का अहम हिस्साः गीता शाक्य
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया महत्वपूर्ण है। यह हमें उन मुद्दों पर बेहतर जानकारी देने के लिए तथ्य प्रदान करता है जो हमारे लिए मायने रखते हैं। सभी दृष्टिकोणों से आलोचना और बहस के जरिए सोशल मीडिया किसी भी जानकारी का परीक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज की दुनिया का अहम हिस्सा है। यह लोगों को जोड़कर रखने और सुरक्षित वातावरण में दूसरों के साथ विचार-विमर्श करने में मदद करता है। उन्होंने सोशल मीडिया योद्धाओं से आव्हान किया की मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करें। इससे हमारी पहुंच अंतिम छोर के व्यक्ति तक बनेगी।
योजनाओं का प्रचार-प्रसार बूथ तक सुनिश्चित करें कार्यकर्ताः संध्या राय
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केद्र और राज्य सरकार की जनकल्याकारी योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सोशल मीडिया कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।
विशिष्टजनों से की भेंट, मांगा समर्थन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ एवं राज्यसभा सांसद श्री गीता शाक्य ने विशेष संपर्क अभियान के तहत विशिष्टजनों से भेंट की एवं पार्टी के लिए समर्थन मांगा। श्री तरुण चुघ एवं श्रीमती गीता शाक्य पूर्व सांसद प्रतिनिधि जैन समाज के प्रमुख स्तंभ श्री दिनेश चंद्र जैन मामा, पूर्व पार्षद धनीराम शाक्य एवं डॉक्टर दीपक जैन के निवास पर पहुंचे और सौजन्य भेंटकर पार्टी के लिए समर्थन मांगा। श्री चुघ और श्रीमती शाक्य ने मुरैना पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने पत्रकार-वार्ता को संबोधित करने के पश्चात् होटल मिलन पैलेस में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद किया।
भिंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शेलेन्द्र बरूआ, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया, दतिया जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बुधौलिया, विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह, श्रीमती रक्षा सिरोलिया, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर समाधिया, श्री रसाल सिंह, श्री अवधेश सिंह कुशवाह, श्री आसाराम अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, श्री मुन्ना सिंह भदौरिया, संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष श्री रणवीर जाटव, डॉ रमेश दुबे, श्री रोमेश महंत, श्री अमरीश शर्मा गुड्डू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति एवं श्रीमती कृष्णकांता तोमर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999