मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों ने की भेंट

कैरियर Dec 15, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज संभावना कौशल एवं सामाजिक विकास संस्थान से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने भेंट की। उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। गत वर्ष संस्थान के अनेक विद्यार्थी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्थान में कोचिंग प्राप्त कर रहे छात्र -छात्राओं से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ विद्यार्थियों ने समूह चित्र खिंचवाए और सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से अध्ययन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए ली जा रही कोचिंग और अध्ययन कार्य के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों के अध्ययन में उपयोगी पुस्तकों पर भी चर्चा की और सफलता के लिए कठोर परिश्रम का आग्रह करते हुए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संभावना संस्थान में कोचिंग देने वाले शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की अभिरूचि और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री पर चर्चा की।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment