शिक्षा विभाग में 29 हजार पद भरे जाएंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

कैरियर Dec 13, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक शुरू होने के पहले अपने संबोधन में मंत्रीगण को बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियाँ मिल जाएंगी। अगस्त माह से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार पदों के लिए भर्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया है जो आगामी मार्च माह तक पूरा होगा। इसी तरह कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53 हजार 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस तरह 82 हजार 750 पदों की पूर्ति के साथ शेष अन्य रिक्त पदों के विज्ञापन भी निरंतर जारी किए जा रहे हैं। इससे जहाँ युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही सरकार के कार्य संचालन और विभागों की गतिविधियों में तेजी आएगी। यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment