भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिये अपना हर कर्म राष्ट्र को समर्पित करें युवा- मंत्री श्री सारंग

कैरियर Dec 16, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया तीन दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ

भोपाल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन से तीन दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय युवा उत्सव सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के पूर्व श्री सारंग के आगमन पर विद्यार्थियों ने उनका लोकगीत पर नृत्य कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. जैन ने मंत्री श्री सारंग को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। श्री सारंग ने मंच पर आसीन विशिष्ट अतिथियों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति भी दी। भारत माता के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विश्व में जितने भी ऐतिहासिक परिवर्तन हुए है उसमें युवाओं ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। युवा अवस्था व्यक्ति के जीवन काल का सबसे स्वर्णीय काल होता है जिसके सदुपयोग से इतिहास बदला और बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महापुरूषों ने भी राष्ट्र के उत्थान एवं जनमानस के कल्याण के कार्य भी अपनी युवा अवस्था में ही किये।

भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिये अपना हर कर्म राष्ट्र को समर्पित करें युवा

मंत्री श्री सारंग ने अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के ही हाथ में हैं, वो ही राष्ट्र के भविष्य का निर्धारण करते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी का भारत विश्व के मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। उनके इस कथन को नये भारत के युवा ही पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवा इसका संकल्प लें कि वे अपना हर कर्म राष्ट्र को सर्वोच्च राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. जैन, कुलसचिव डॉ. आई.के. मंसूरी सहित अध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में प्रतिभावान विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment