मतदान के दौरान तूने किसको वोट दिया यह पूछ कर कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ता की थी हत्या

 

 खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर/मई 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पालिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता और उसके बेटो ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ता श्री नेमीचंद तंवर की हत्या कर दी थी व उनके बेटे राहुल तंवर और और पत्नी श्रीमती पुष्पा तंवर पर भी प्राणघातक हमला कर गंभीर घायल कर दिया था, तब भाजपा कार्यकर्ता श्री नेमीचंद तवर की अंत्येष्टि में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर के आग्रह पर पीड़ित परिवार को 500000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा अरविंदो हॉस्पिटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की थी।

       आज भाजपा कार्यालय जावरा कंपाउंड इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता श्री नेमीचंद तवर को श्रद्धांजलि देते हुए रुपए 500000 का चेक सांसद श्री लाल शंकर लालवानी वह पूर्व भाजपा विधायक डॉ राजेश सोनकर जी के हाथों श्री नेमीचंद तवर की पत्नी श्रीमती पुष्पा बाई तवर के नाम का चेक उनके दोनों पुत्र श्री राहुल तवर व श्री नवीन तंवर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ग्राम पालिया में भाजपा कार्यकर्ता श्री नेमीचंद तवर की हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की घोषणा अनुसार उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा बाई तंवर के नाम लिखा चेक सांसद श्री शंकर लालवानी व पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर के हाथों 500000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया

Share:


Related Articles


Leave a Comment