मप्र कांग्रेस स्वर्णकला प्रकोष्ठ का गठन, हटा के योगेश सराफ को बनाया गया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र कांग्रेस स्वर्णकला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी   जे.पी धनोपिया द्वारा हटा जिला दमोह के स्वर्णकार योगेश सराफ को मप्र कांग्रेस स्वर्णकला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री धनोपिया ने बताया कि श्री सराफ प्रदेश के स्वर्णकार समाज एवं स्वर्ण/ चांदी के आभूषणांे से जुड़े व्यवसाय करने वाले स्वर्णकार समाज एवं संबंधित समाज के व्यक्तियों को एकजुट़ कर कांग्रेस पार्टी के हित और मजबूती के लिए कार्य करेंगे। साथ ही प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मदन सोनी से सामंजस्य और समन्वय स्थापित कर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
श्री सराफ से अपेक्षा है कि वे प्रकोष्ठ के माध्यम से शीघ्र ही जिला स्तर पर प्रकोष्ठ में अध्यक्षों और प्रदेश की कार्यसमिति बनाकर प्रदेश में इस वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ेगे साथ ही कांग्रेस द्वारा समय-समय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन, आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जी के हाथ मजबूत करने में अपने साथियों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment