मप्र मध्य क्षेत्र विघुत वितरण कं.लि. भोपाल के मुख्य महाप्रबंधक भोपाल सौपा ज्ञापन

नरेला विधानसभा क्षेत्र में अनियमित विद्युत प्रदाय, अघोषित बिजली कटौती, खुले हुए ट्रासफारर्मरों से दुर्घटनाओं की आशंका त्रुटिपूर्ण बिलों के सुधार हेतु अवैध वसूली उपभोपक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर तत्काल

निराकरण किया जाय: डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल,   अगस्त 2023

नरेला विधानसभा क्षेत्र में अनियमित विद्युत प्रदाय, अघोषित बिजली कटौती, खुले हुए ट्रासफारर्मरों से दुर्घटनाओं की आशंका व त्रुटिपूर्ण बिलों के सुधार हेतु अवैध वसूली व उपभोपक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर तत्काल निराकरण की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने मध्य क्षेत्र विघुत वितरण कं.लि. भोपाल के मुख्य महाप्रबंधक भोपाल ज्ञापन सौपा और नरेला विधानसभा क्षेत्र के करोंद, छोला क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के प्राप्त हो रही शिकायतों के तत्काल निराकरण की मांग की।
डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की बिजली उपभोपक्ताओं द्वारा निम्नानुसार शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। विभाग द्वारा जारी बिजली का बिल जमा करने के लिए जब उपभोक्ता विभाग के कैश काउंटर पर जाता है तो उपभोक्ता को प्राप्त बिल से अधिक राशि उसे जमा करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह बिल हजारो में होते हैं जो गरीब परिवार के लिए भरना मुश्किल होता हैं। गलत मीटर रीडिंग अथवा अन्य कारणों से जारी त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार के लिए जब उपभोक्ता विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करते है तो त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार न करते हुए उपभोक्ताओं से लेन-देन व दुर्व्यवहार की लगातार अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही है। अनेक कालोनियों में अधिकांश आवासों का निर्माण हो जाने के वर्षाे बाद भी रहवासियों को बिजली का स्थाई कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें महंगी दर पर अस्थाई कनेक्शन लेने को मजबूर किया जा रहा है। विभाग द्वारा स्थाई कनेक्शन नहीं देने का कारण बिजली का इंफ्रास्ट्रेक्चर पूर्ण नहीं होना बताया जाता है। ऐसी सभी कालोनियो में स्थाई कनेक्शन दिये जाये।
बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में कनेक्शन के समय लिए गए लोड से चेकिंग के समय अधिक लोड पाए जाने पर उन से अवैध वसूली की जा रही है, जबकि अधिक लोड पाए जाने पर उपभोक्ता से आवेदन लेकर लोड बढ़ाया जाना चाहिए। नरेला विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बिजली के ट्रांसफारर्मरों के ढक्कन जगह-जगह खुले देखे जा सकते है। जिसके कारण अनेक दुर्घटनाओं में मनुष्य व जानवरों की मृत्यु की घटनाए राजधानी में हो चुकी है। ऐसी सभी ट्रॉसफारर्मरों के ढक्कन तत्काल लगवा कर फेंसिंग कराई जाए।
करोंद क्षेत्र के वार्ड 75 में सैकड़ो मकान, पीले क्वाटर्स, कालोनी विगत 2 सालों से विजली की सुविधा से वंचित हैं। जीवन ज्योति योजना के अन्तर्गत यह कालोनी चिन्हित हैं तथा इसे मुख्यमंत्री जी द्वारा गोद लिया गया था। यहां के हजारों निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
राजवंश कॉलोनी में सैकड़ो मीटर अस्थाई कनेक्शन के नाम पर बिजली के खंभो के आसपास तार में लटकाये गये हैं। पूरी कॉलोनी में बिजली के नंगे तारों से आये दिन दुर्घटनायें होती रहती हैं।
विभिन्न कालोनियों में बिजली की अघोषित कटौती से नागरिक परेशान है और काल सेंटर पर लगातार कॉल करने पर भी अधिकांश मामलों में कोई कॉल अटेंड नहीं करता।
डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने इन समस्याओं के तत्काल निराकरण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उक्त मांगे नहीं मानी जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी नागरिकों के हित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपते समय डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान के साथ शहर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस आसिफ ज़की, पार्षद रियाज खान, पार्षद दानिश शब्बीर, साजिद अंसारी ब्लाक अध्यक्ष, प्रताप भानू सिंह, दिलीप पडोलिया, इमरान मिर्जा, ए.डी. पनरिया, हफीज खान, युवराज सिंह, नारायण गौर, जसवीर सिंह, धर्मेंद्र पांडे, बाबर खान, षाबर खान, गुफरान खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment