स्वीप अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कटनी : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (सितंबर)-  शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप अभियान के तहत प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व, डॉ. मंजुलता साहू के संयोजकत्व में गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  महाविद्यालय के  विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, विद्यार्थियों ने पोस्टर में विभिन्न प्रकार के चित्र एवं स्लोगन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।  स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ मतदान का महत्व बताना है। प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी द्वारा विद्यार्थीयों से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में जाकर अधिक से अधिक मतदान स्वयं करने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।  कार्यक्रम में डॉ. एस. एस. धुर्वे, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, श्री मनीष मिश्रा, श्रीमती अनीता सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, श्री कृष्णपाल सिंह, सोनम पाण्डे, डॉ पुष्पेंद्र तिवारी, डॉ रूपा शर्मा, पवन दुबे, अनुराग सोनी, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, सुश्री संतोषी तिवारी,आशीष शर्मा तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment