विधानसभा क्षेत्र बाहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ के विभिन्न ग्रामों में प्रचार रथ के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार

कटनी : बुधवार, सितम्बर 27, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (26 सितंबर)- मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कटनी जिले में विधानसभा बहोरीबंद तथा विधानसभा विजयराघवगढ़ के ग्राम- गाम में दो प्रचार रथों के माध्यम से  प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले के विधानसभा बहोरीबंद में प्रचार रथ के माध्यम से कुपिया, बसुधा, चिरूहला, घुढहरी, कुम्हरवारा, करहिया खुर्द, बरियारपुर, मढि़या, घुडहर,कनकी, बड़खेरा, मुरावल, बढैयाखेडा, घुधरा, खम्हरिया 2, खरखरी, पिपरिया परौहा, सगोडी, जालासूर, ढुढरी, रैपुरा, धरमपुरा, कैमोरी, आंदिया, बिलहरी, बड़ागांव, करहियाला में तथा विधानसभा विजयराघवगढ़ में उबरा, तिमुआ,कौनिया, गैरतलाई में प्रचार-प्रसार किया गया।  प्रचार रथ के भ्रमण के दौरान लोगों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की महत्वकांछी योजनाओं से संबंधित विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये गये। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो- कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों लगने वाले हाट-बाजार, विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार- प्रसार किया किया जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment