महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गयाः माया नारोलिया

राष्ट्रपति द्वारा महिला आरक्षण अधिनियम को मंजूरी देने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देते हुए कहा कि अब यह अधिनियम कानून बन गया है। विधेयक को 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा से पारित किया गया था। इसके बाद इसे राष्ट्रपति जी की मंजूरी मिल गई है। इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह कानून लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति है। इसके राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं का ह्दय से आभार व्यक्त करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह भारत के अमृतकाल महोत्सव में ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को लिंग समानता का सकारात्मक संदेश देते हुए महिला आरक्षण बिल लागू करने का कदम उठाया है। जिसके मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ’इस धरती के संसाधनों पर महिलाओं का भी हक है। महिलाओं को भी सुख से जीने का अधिकार है औऱ सुख से जीने का साधन भाजपा सरकार दे रही है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति जी द्वारा मंजूरी देने के बाद अब यह कानून बन गया है। अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। भाजपा सरकार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बधाइयां और उनका अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। लंबे समय से देश की महिलाओं को आरक्षण का झुनझुना थमा दिया जाता था, मगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की भावना का सम्मान करते हुए बड़ी सौगात दी है, जिसे महिला बहनें कभी नहीं भूलेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की चार संभागों की बैठकें 30 सितंबर को होंगी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की चार संभागों की बैठकें 30 सितंबर को होंगी। पार्टी के सदस्यता अभियान, नवमतदाताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं संबंधित योजनाओं पर लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने के संबंध में यह बैठकें होंगी, जिसमें इन विषयों पर चर्चा होगी। जबलपुर संभाग की बैठक में मोर्चा की प्रभारी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार मौजूद रहेंगी। जबकि रीवा-शहडोल संभाग की बैठक रीवा में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया की अध्यक्षता में होगी। ग्वालियर संभाग की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता एवं सागर संभाग की बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सलाखा सालवी उपस्थित रहेंगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment