जनजाति अंचल में जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा ऐतिहासिक जन समर्थन

कांग्रेस ने हमेशा जनजाति समाज के साथ अन्याय किया

जन आशीर्वाद यात्रा का जनजाति अंचल में हुआ पारंपरिक तरीके से स्वागत

पार्टी नेताओं ने कहा कांग्रेस ने जनजातियों को दिया धोखा, भाजपा सरकार ने पक्के आवास

खबर नेशन/ Khabar Nation

मनावर। कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने जन जातीय समाज और उनके महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक मानकर उनके साथ भेदभाव किया। पेसा एक्ट को लेकर भी कांग्रेस ने जनजातीय समाज को भ्रमित किया और इसे वर्षों तक लागू नहीं होने दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर सम्पूर्ण जनजातीय समाज के विकास के मार्ग खोलें। भाजपा की सरकार ने न सिर्फ जनजातीय महापुरुषों का सम्मान किया बल्कि उनकी स्मृतियों को चिर स्थाई बनाने के लिए लगातार काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम किया और भगवान बिरसामुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर सम्पूर्ण आदिवासी समाज का गौरव बढाया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बुधवार को खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान धार जिले की मनावर और गंधवानी में सभा को संबोधित करते हुए कहीं। पार्टी नेताओं ने यात्रा में रथ सभों में जनजाति बन्धुओं से आशीर्वाद लेकर भाजपा को फिर विजयी बनाने की अपील की।  
खंडवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा को आदिवासी अंचल में जनता का जोरदार समर्थन मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा ने बुधवार को धार जिले की मनावर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यात्रा के ग्राम गणपुर पहुँचने पर पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, मनावर के पार्टी प्रत्याशी श्री जयदीप पटेल, श्री मुकाम सिंह किराड़े ने अगवानी की। आदिवासी समाज के समाज बंधुओ ने पारंपरिक लोक नृत्य कर यात्रा का स्वागत किया। मनावर विधानसभा के गणपुर से इस यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर, श्री ओमप्रकाश सखलेचा और मंदसौर के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी भी शामिल हुए। यात्रा में पार्टी नेता रथ में सवार होकर आम नागरिकों का अभिवादन करते चल रहे हैं। मनावर विधानसभा के ग्राम मांडवी, डोगरगांव, सिघाना, बोरुद, देदला पहुंचने पर यात्रा का ग्रामीणों ने परम्परागत तरीके से स्वागत किया। मनावर पहुँचने पर यात्रा का नगरवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के युवाओं की टोलियाँ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे- आगे चल रहें थे।

प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दें-दत्तीगांव

2003 से पहले मध्यप्रदेश में सड़कों के नाम पर गड्ढे थे, बिजली के नाम पर अंधकार था। हमें गर्व है कहने में कि आज दिल्ली की मेट्रो मध्य प्रदेश की बिजली से चल रही है। कांग्रेस की सरकार में अस्पतालों में बिस्तर नहीं, दवा नहीं और डॉक्टर तक नहीं होते थे। कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया लेकिन महिलाओं को जहरीले धुँए से मुक्ति नहीं दिला पाई और अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का पाखंड कर रहे हैं कांग्रेसी। कांग्रेस के जमाने में देश में सबसे ज्यादा मातृ-शिशु दर मध्य प्रदेश की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान और लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आज जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से याचक के रूप में आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं, इसलिए प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दें।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए-सखलेचा

मनावर की मंडी परिसर में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री  ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान की तरक्की ही वास्तव में हर गाँव की तरक्की है, इसी विचार के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस की सरकार में जहां प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई होती थी तो वहीं अब लगभग 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। मध्य प्रदेश में विकास के काम निरंतर जारी रहें, इसलिए आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं।

राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ भाजपा सरकारें काम रही - सुधीर गुप्ता

मंदसौर के सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ भाजपा की सरकारें काम करती हैं। मुझे गर्व होता है कहने में कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूँ जिसने कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने का निर्णय लिया और उसे पूरा किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन हो रहा है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना धरती की सबसे ताकतवर सेना के रूप में खड़ी है। अब हमारे सैनिक गोली चलाने से पहले पूछते नहीं हैं, सीधे दुश्मनों को मार गिराते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जातिवाद का जहर घोलने का, लोगों को भड़काने का और वादाखिलाफी करने का काम कांग्रेस करती है। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। इसलिए आपसे अपील करने आया हूँ भाजपा को अपना आशीर्वाद दें।

मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया- दरबार

धार सांसद श्री छतरसिंह दरबार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में हुए विकास के कार्यों के आधार पर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातियों को धोखा देने का काम किया जबकि भाजपा सरकार ने गरीब और जनजातीय बंधुओ के लिए पक्के आवास बना रही हैं।

आपके आशीर्वाद से बनेगी फिर भाजपा सरकार-बघेल

पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि भाजपा और आपके परिवार की यात्रा है। यात्रा में उमड़े जन सैलाब से यह साफ़ है की इस बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आदिवासियों के सम्मान को बढ़ाने का काम कर रही है। इस अवसर पर आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्रीमती रुकमा मुवेल, श्री जगदीश पटेल, श्री अजय पाटीदार, श्री दिनेश पटेल, श्री शांतिलाल पाटीदार आदि मौजूद थे। ग्राम सिंघाना में स्कूल छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment