अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाना अभिनंदनीय कार्यःडॉ नितेश शर्मा

प्रदेश संयोजक ने कहा निर्णय से शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित हुआ

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाविद्यालयीन एवं शालेय अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढाकर अभिनंदनीय कार्य किया है। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कर्मी कल्चर बनाया था लेकिन भाजपा ने शिक्षकों को उनका वास्तविक सम्मान सुनिश्चित किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने कही।
डॉ शर्मा ने कहा कि स्कूली एवं कॉलेज शिक्षक मानदेय को जिस अनुपात में बढ़ाया गया है उसने शिक्षकों के सम्मान को बहाल किया है। कांग्रेस सरकार के समय कॉलेजों में अतिथि शिक्षक महज 75 रुपए पीरियड में पढ़ाया करते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्ही अतिथि शिक्षकों का मानदेय 50 हजार मासिक नियत कर शिक्षकीय गरिमा को सुनिश्चित करने का काम किया है। प्रदेश संयोजक के अनुसार शालेय शिक्षकों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल मानदेय दोगुना किया है बल्कि उन्हें पदस्थापना की गारंटी भी दे दी है।इसी तरह दोनों संवर्ग के अतिथि शिक्षकों को क्रमश 50 और 25 प्रतिशत आरक्षण सीधी भर्ती में देने का नीतिगत निर्णय लेकर उनके बेहतर कार्य मूल्यांकन को भी पक्का कर दिया है। डॉ. नितेश शर्मा ने कांग्रेस पर अतिथि शिक्षकों के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने 500 रुपए महीने में शिक्षाकर्मी कल्चर को जन्म दिया था। जिसने शिक्षकीय तंत्र का कबाड़ा कर दिया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने इस कल्चर को खत्म कर वास्तविक प्रतिभावान युवाओं की भागीदारी व्यवस्था में तय की। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती के अलावा लोकसेवा आयोग के माध्यम से कॉलेजो में भी तीन दशक बाद नियमित भर्ती कर प्रदेश भर में शिक्षकों के सम्मान औऱ स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment