सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण में अहम होगी मध्यप्रदेश की भूमिकाः विष्णुदत्त शर्मा

बीना में पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स के भूमिपजून पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को एक सक्षम, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री जी के इस अभियान में सक्रिय योगदान देता रहा है। आज प्रधानमंत्री जी ने बीना में जिस पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स का भूमिपूजन किया है तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी है, उनके शुरू होने पर देश को सक्षम और समृद्ध बनाने में मध्यप्रदेश की भूमिका और भी बढ़ जाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बीना में पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स तथा विभिन्न जिलों में औद्योगिक पार्क के भूमिपूजन पर प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन स्पष्ट है और वे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसके चलते देश में जहां वैकल्पिक ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं देश में ही कच्चे तेल की खोज तथा तेल शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब भी देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें एक सीमा से अधिक नहीं बढ़ पाईं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान जब सारा यूरोप और दुनिया के अन्य देश तेल संकट का सामना कर रहे थे,  महंगा तेल खरीदने पर विवश हो गए थे, तब आपदा में अवसर तलाशते हुए भारत तेल आयात करने वाले से तेल निर्यात करने वाला देश बन गया था। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बीना में आज जिस पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स का भूमिपूजन किया है, उससे देश की तेल शोधन क्षमता में वृद्धि होगी तथा पेट्रो पदार्थों का उत्पादन बढ़ेगा।

प्रदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, होगा आर्थिक विकास

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 50 हजार करोड़ की लागत वाले जिस पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स का भूमिपूजन किया है, उसके बन जाने पर बुंदेलखंड और पूरे प्रदेश के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने 1800 करोड़ की लागत वाले इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास है, जिनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, इंदौर के आईटी पार्क, रतलाम का मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, तथा नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी के इंडस्ट्रियल पार्क शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी तथा देश के जीडीपी में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment