सत्ता संगठन में युद्ध लेटर बम का ब्रह्मास्त्र
भारतीय जनता पार्टी में संगठन में अहम भूमिका निभा रहे एक पदाधिकारी के खिलाफ तथाकथित लेटर ने हतप्रभ कर दिया है। लेटर बम तब फूटा है जब मध्यप्रदेश के सत्ता और संगठन के बीच बदलाव की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। शक्ति के आराधना पर्व के बीच जब सारे राजनेता तंत्र मंत्र से शक्ति एकत्रित करने का काम कर रहे हैं ऐसे में यह लेटर बम भी ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है। बम राजधानी की एक कालोनी के रहवासियों ने फोड़ा है। संगठन के पदाधिकारी पर आरोप लगाया है कि वे देर रात उनकी कालोनी में एक भाजपा नेत्री के घर आते हैं। उक्त पदाधिकारी के अलावा भी कई मंत्री आते हैं और देर रात तक सुरा पान की पार्टी चलती है। जिससे कालोनी का माहौल खराब हो रहा है। पदाधिकारी का केम्प इसे सत्ता प्रतिष्ठान की हरकत बता रहे हैं। वैसे आरोप ऊंगली गलत भी नहीं उठ रही आग दोनों तरफ बराबर लगी हुई है।
भगवान महाकाल का टोटका
है और इन चर्चाओं में हालिया जारी होने वाले पर्चे मधुर मिठास घोल देते हैं। इस बहाने कई अपनी भड़ास भी नहीं निकाल पा रहे। क्या पता कौन किसका हरिराम निकल जाए।
बड़े भोले हैं बाबू मोशाय कमलनाथ 
कांग्रेस की राजनीति में उठापटक बड़े अनोखे संकेत देती है। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को लें। पता ही नहीं चला और सरकार चली गई। ऐसे उदाहरण वे अक्सर देते रहते हैं। अब हालिया उदाहरण ले लें। राजस्थान और कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम को लेकर कह बैठे कि अशोक गहलोत ने मुझसे कहा कि राजस्थान में मैंने कुछ नहीं कराया। बता दें कमलनाथ को राजस्थान सरकार बचाने की जबाबदारी सौपी गई है। कमलनाथ की इस अदा पर प्रदेश के एक बड़े नेता कह बैठे। बड़े भोले हैं बाबू मोशाय कमलनाथ जी....
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999