मोदी सरकार ने 9 सालों में किया सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण का कामः बाबूलाल मरांडी

पत्रकार वार्ता में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- सिर्फ भाजपा प्रस्तुत करती है अपना रिपोर्ट कार्ड
 

खबर नेशन / Khabar Nation  

रीवा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 9 वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में बड़े-बड़े काम किए हैं। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने देश की जनता की सेवा की है, देश को सुरक्षित बनाया है, देश में सुशासन स्थापित किया है और गरीबों के कल्याण का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़तोड़ तक सीमित रहते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत करती है। यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के साथ रीवा के राजनिवास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती भाजपा
श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ’ सेवा ही संगठन’  की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है, मोदी सरकार ने सराहनीय काम किया है। कोरोना संकट इसका ताजा उदाहरण है। दुनिया के लोग इस महामारी में भारत के बर्बाद हो जाने की आशंका जता रहे थे, लेकिन इस कठिन समय में मोदी सरकार ने देश की सेवा की। लोगों के उपचार की व्यवस्था की और देश में ही कोरोना वेक्सीन का निर्माण कराकर लोगों को मुफ्त में वेक्सीन लगाने की व्यवस्था की और कोरोना संकट पर विजय पाई। जिस तरीके और जिस जज्बे के साथ मोदी सरकार ने इस संकट का सामना किया, देश की विशाल आबादी की सेवा की, उसे देख पूरी दुनिया हैरान है।
गरीब कल्याण और देश की सुरक्षा सरकार के लक्ष्य
श्री मरांडी ने कहा कि बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए मोदी सरकार ने अनेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में डाली जा रही है। देश में घुसकर उत्पात मचाने वाली आतंकियों की नकेल कस दी गई है और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। मोदी सरकार आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए काम कर रही है, जिसके अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है।  
तेजी से विकसित हो रहा भारत
श्री मरांडी ने कहा कि बीते 9 सालों में जिस तरह देश विकास के रास्ते पर बढ़ा है, वह मोदी सरकार ही कर सकती है। देश में बहुआयामी विकास हुआ है और भारत तेजी से विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है। देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है।  रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। दुर्गम क्षेत्रों कुल्लु मनाली, उत्तराखण्ड तक में सड़कों का निर्माण हुआ है तथा एयर बेस भी बनाये जा रहे हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। श्री मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है।
पत्रकार वार्ता में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडेय, जिला संगठन प्रभारी श्री शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री विवेक पाण्डेय छोटू, अरुण तिवारी आदि उपस्थित थे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment