मिशन चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में भारत की आकांक्षाओं को पूरा करेगा

प्रदेश अध्यक्ष ने मिशन की सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग अंतरिक्ष में भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। श्री शर्मा ने मिशन की सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को हृदय से शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान गढ़ने का काम कर रहे हैं। हमारे इस नए मिशन पर दुनियाभर की नजरे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत सार्थक होगी, लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और भारत के इस कीर्तिमान से चांद के विज्ञान को सारी दुनिया जानेगी।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment