पोहरी में बारिश मे भीगते हुए ग्रामवासियों ने किया चरण पादुका पूजन

संत शिरोमणि रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही समरस यात्रायें
दसवें दिन शाजापुर, इंदौर, शिवपुरी, नरसिंहपुर और पन्ना-छतरपुर जिले में पहुंची

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। सागर में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास मंदिर के निर्माण से पूर्व संत रविदास जी के संदेश को लेकर प्रदेश के 5 स्थानों से समरसता यात्रा निकाली जा रही है, जो पूरे प्रदेश से एक मुट्ठी मिट्टी-एक लौटा जल एकत्रित कर संत रविदास महाराज के सामाजिक समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पंहुचा रही है  जा रहा है। शुक्रवार को यात्राओं ने दसवें दिन शाजापुर, इंदौर, शिवपुरी, नरसिंहपुर और पन्ना-छतरपुर जिले में सद्भावना का संदेश दिया।

संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा का महू और राऊ में भव्य स्वागत

मांडव से प्रारम्भ हुई संत रविदास समरसता यात्रा शुक्रवार को महू ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ हुई। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, यात्रा प्रभारी श्री सूरज केरो, मध्यप्रदेश युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री सावन सोनकर ने पूजन किया। यात्रा ड्रीमलैंड चौराहा महू से प्रारंभ होकर महू नगर में भ्रमण कर किशनगंज, हरनियाखेड़ी, उमरिया, पिगडंबर होते हुए राऊ पहुंची राऊ से इंदौर नगर में प्रवेश किया। राऊ में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता श्री मधु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रवि रावलिया, श्री अभिषेक बबलू शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री शिव डिंगू ने कलश एवं चरण पादुका का पूजन किया। मातृशक्ति ने संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी के चित्र का पूजन कर आरती उतारी, यात्रा में भजन मंडलियां भजन गाते हुए चल रही थी। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रख कर शामिल हुई। ग्रामीणों ने मंचो के माध्यम से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का कार्यकर्ता, सामाजिक, खेल, शक्षैणिक, व्यापारिक संस्थाएं सहित अनेक संगठनों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने अपने अपने गांव की एक मुट्ठी मिट्टी, एक लौटा जल संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र के समक्ष समर्पित किया। यात्रा के दौरान चोरल में जनसंवाद किया गया।

पोहरी में बारिश मे भीगते हुए ग्रामवासियों ने किया चरण पादुका पूजन

श्योपुर से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा शुक्रवार को शिवपुरी के पोहरी में प्रवेश किया है। जहां जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने यात्रा की अगवानी की। पोहरी विधानसभा के बैराड़, भौराना, धतूरा, भटनावर, पोहरी में जनसंवाद करते हुए संत रविदास जी के सामाजिक समरस समाज का सन्देश दिया। पोहरी विधानसभा में आयोजित जनसंवाद में बांस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरौनिया, संत शिरोमणि रंजना दीदी, राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक सुरेश राठखेड़ा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रहलाद भारती, श्री नरेंद्र बिरथरे ने संबोधित किया। यात्रा के दौरान बारिश मे भी ग्रामवासियों का उत्साह कम नही हुआ। बारिश के बीच जगह-जगह भींगते हुए ग्रामवासियों द्वारा चरण पादुका का पूजन और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

यात्रा में हुआ जन संवाद व समरसता भोज का आयोजन

बालाघाट से प्रारम्भ हुई यात्रा शुक्रवार को गाडरवारा पहुंची। यहाँ से यात्रा तेंदूखेड़ा, बरमान होते हुए डोभी पहुंची जहाँ मंगल भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम हुआ। जन संवाद को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि कई वर्षो पूर्व जब संत रविदास तथा अन्य संतों का युग था तब भारत विश्व गुरू था। संत रविदास जी के विचार और उपदेशों का अनुसरण करके देश पुनः विश्व गुरू बनेगा।
महंत श्री बालकदास जी महाराज ने कहा कि हमारा देश संतों का देश है। यहां हजारों साल से संत परंपरा चली आ रही है। संत शिरोमणि रविदास जी इसी परंपरा के संत थे। उन्होंने समाज से कुरीतियों, जातिगत भेदभाव मिटाने तथा सामाजिक समरसता बनाने के लिए जीवन भर प्रयास किया। पूर्व विधायक श्री भैयाराम पटेल ने भी संत श्री रविदास जी महाराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और यात्रा के उद्देश्य को विस्तार से बताया। यात्रा के संभाग प्रभारी श्री प्रवीण मेश्राम, सह प्रभारी श्री अजय मेश्राम, श्री छिपेश्वर महाराज, श्री बसंत कुम्हरे, श्री सरोज पटैल, श्री हरिप्रताप ममार, श्री रमाकांत शर्मा, श्रीमती वंदना पटैल सहित जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी व नागरिक गण संपूर्ण यात्रा के दौरान शामिल रहे।

कलश यात्रा के साथ शुजालपुर में निकली समरसता यात्रा

नीमच से प्रारंभ हुई समरसता यात्रा दसवें दिन शुजालपुर पहुंची। रिमझिम बारिश के साथ नगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वही संत रविदास जी की चरण पादुका का पूजन किया गया। शाजापुर जिले मोहन बड़ोदिया होते हुए 3 अगस्त को यात्रा पनवाड़ी होते हुए शाजापुर पहुंची और शाम को अकोदिया पहुंचने के बाद यात्रा मोहम्मदपुर होते हुए शुजालपुर में प्रवेश करते समय समरसता यात्रा भव्य कलश यात्रा के रूप में परिवर्तित हुई। रिमझिम बारिश के साथ यात्रा ने शुजालपुर नगर में भ्रमण किया जहां विभिन्न संस्थाओं संगठनों द्वारा चरण पादुका की पूजन की गई एवं यात्रा का स्वागत किया गया।  यात्रा जटा शंकर मंदिर पहुंची जहा जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम में श्री श्री 108 महंत बाल योगी रामदास महाराज ने कहा की वीर शिरोमणि संत रविदास महाराज की सामाजिक समरसता के लिए समाज में काम किया है और आज उनके कार्य को हम समाज के बीच में देख भी रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि संत रविदास महाराज ने भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का कार्य किया है। आज सामाजिक समरसता की बात होती है तो संत रविदास महाराज का नाम सबसे पहले आता है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अशोक नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिसोदिया, श्री विजय बैंस, यात्रा संयोजक श्री संतोष बराड़ा आदि उपस्थित थे। शुजालपुर से यात्रा  जेठडा जोड, खेजड़िया, अवंतिपुर बडोदिया, पोलायकलां पहुंची।

पन्ना में जनता ने चरण पादुका का पूजन कर यात्रा का भव्य स्वागत किया

सिंगरौली से प्रारंभ हुई समरसता यात्रा शुक्रवार को पन्ना विधानसभा में पहुंची। यात्रा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और जनता ने स्वागत किया। संत रविदास महाराज की चरण पादुका का पूजन कर जनता से यात्रा की अगवानी की। पन्ना शहरवासियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिसके पश्चात यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुएअजयगढ़ पहुंची। अजयगढ़ से बीरा होते हुए छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा में यात्रा ने प्रवेश किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया, महामंत्री श्री विवेक मिश्रा, श्री बृजेंद्र मिश्रा, पूर्व महामंत्री श्री विनोद तिवारी विधानसभा संयोजक श्री उमेश निगम, नगर मंडल के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment