तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के रास्ते पर चल रही है मोदी जी की सरकार : तरुण चुघ

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- विपक्षी दलों में एकता के प्रयास स्वार्थों की राजनीति

अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय ने भी किया सभा को संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

भिण्ड। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण के रास्ते पर चल रही है। जो लोग कॉमन सिविल कोड का विरोध कर रहे हैं, वे इस बात का जवाब दें कि यदि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग कानून हों तो क्या घर चल सकता है? हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश है। जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा, उससे देश आगे बढ़ेगा। इसीलिए हमने तय किया कि तुष्टीकरण के रास्ते पर, वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने बुधवार को भिण्ड जिले के मेहगांव में शासकीय सरस्वती स्कूल के पास विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया।

हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही मोदी सरकार

राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने कहा कि हमारा रास्ता योजनाओं के सौ फीसदी क्रियान्वयन के साथ संतुष्टि देने का है। कांग्रेस की नीति रही है कि पहले किसानों को संकट में डालो फिर का कर्ज का लालच देकर, झूठ बोलकर उनके वोट लो। कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान किया था लेकिन उस पर अमल नहीं किया। मोदी सरकार ने करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से राशि पहुंचा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मोदी जी की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों की सरकार है जो विकास के लिए काम कर रही है। 9 वर्षों में मोदी जी की सरकार गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाई है। कोरोना संकट के समय से मोदी सरकार देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है।

मोदी सरकार ने भारत को विकास से जोड़ा

राष्ट्रीय महासचिव श्री चुघ ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार के समय अलीबाबा और चालीस चोर जैसी स्थिति थी। रोज नए घोटाले हो रहे थे। उस सरकार के समय चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला था और जनता के पैसे की खुलेआम लूट मची थी। उस सरकार के कई मंत्री या तो जेल में थे, या फिर बेल पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को विकास से जोड़ने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाया है। देश पर जो भी आंख उठाएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तरक्की को देख रहा है।

स्वार्थ के लिए एकजुट हो रहे विपक्षी दल

श्री चुघ ने कहा कि अलग-अलग सोच वाले राजनीतिक दल एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं, ताकि अपनी सरकार बनाकर फिर से लूट मचाई जा सके। ये लोग समाज को तोड़ना चाहते हैं। हमें इनको जवाब देना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विरोध में जितने भी गठबंधन बने, वे सब टूटकर जमीन पर आ गए, क्योंकि इस देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपनी सरकार बनाकर विकास को गति देने का आशीर्वाद दिया है। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने जो विकास यात्रा शुरू की है, वह आगे बढ़ती रहे इसके लिए जरूरी है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में और 2024 में केंद्र में प्रचंड बहुमत से मोदी जी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए दोनों हाथ उठाकर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का संकल्प लें।

भाजपा की सरकार बनने पर होता है विकासः लालसिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में जब-जब भी भाजपा की सरकार बनती है, देश और प्रदेश का विकास होता है। लेकिन जब कांग्रेस की सरकारें बनती हैं, तो देश और प्रदेश का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून भी कांग्रेस की सरकार ने हटा दिया है। श्री आर्य ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि जिले में लाडली बहना योजना के माध्यम से 271000 बहनों को लाभ मिला है।

अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतार रही भाजपा की सरकारेंः संध्या राय

पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने 9 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना से जोड़ने का काम किया है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपनी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों और समाजों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। सभा का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन दतिया के जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बुधौलिया ने किया।

सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ, विधायक श्रीमती रक्षा सरोनिया, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, श्री मुन्ना सिंह भदौरिया, श्री वीरेंद्र राणा, श्री संजीव कांकर, श्री अवधेश सिंह कुशवाहा, श्री मायाराम शर्मा, श्री केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह भदौरिया, श्री अशोक भारद्वाज, श्री जगदीश यादव, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री अभिषेक जैन, श्री विक्रम बुंदेला, श्री भारत सिंह भदोरिया सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे।

राष्ट्रीय महासचिव ने दतिया में किए पीताम्बरा माई के दर्शन

राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ बुधवार को दतिया में पीताम्बरा माई के दरबार में पहुंचे और मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र लिटोरिया, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधोलिया, डॉ. रामजी खरे, सुनील तिवारी, जीतू कमरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ बुधवार को भिंड एवं दतिया जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विकास तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय महासचिव श्री चुघ गामा अखाडा पुलिस लाइन दतिया स्थित एयरस्ट्रिप पर पहुंचे और उसका अवलोकन किया। श्री चुघ भिण्ड में शासकीय अस्पताल के सामने महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment