हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई

एमबीबीएस के अंग्रेजी किताबों के लिप्यंतरण के लिये किया जायेगा सॉफ्टवेयर का उपयोग

मंत्री श्री सारंग ने की मंदार में अगले वर्षों की पुस्तकों के लिप्यंतरण की समीक्षा

सितंबर माह तक प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश

भोपाल:  जुलाई 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में हिंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ ‘मंदार’ में एमबीबीएस द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की पुस्तकों के लिप्यंतरण कार्य की समीक्षा की। बैठक में कार्य प्रकिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि ट्रांसलिट्रेशन के कार्य को गति प्रदान करने के लिये एआई की भी सहायता ली जायेगी। एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से पाठ्यक्रम के तकनीकी शब्दों को चिंहित कर उनका शब्दकोष तैयार किया जायेगा। सॉफ्टवेयर के लिये ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस पर मंत्री श्री सारंग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किये गये शब्दकोष का सत्यापन करने के निर्देश दिये, जिससे गलती की संभावना ना रहे। उन्होंने ट्रासलिट्रेशन, सत्यापन, प्रूफ रीडिंग सहित सभी प्रक्रिया टाइमलाइन तैयार कर 15 सितंबर तक पूरी करने के भी निर्देश दिये।

ट्रांस्लिट्रेशन टीम से वर्चुअल संवाद

बैठक के दौरान मंत्री श्री सारंग ने प्रक्रिया को सरल रखने हेतु निर्देशित किया। इससे किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बनें। मंत्री श्री सारंग ने हिंदी चिकित्सा मंदार की प्रशंसा करते हुए कि हमने शून्य से शुरूआत की और पूरे देश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की सराहना की जा रही है। यह पूरी टीम के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने चिकित्सा पाठ्यक्रम के ट्रांस्लिट्रेशन में जुटे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा शिक्षकों एवं समन्वयकों के।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment