मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मां वैष्णो देवी दर्शन हेतु 497 तीर्थ यात्री रवाना हुए

भाजपा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर विदाई दी
 

इंदौर। भाजपा मुख्यमन्त्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के नगर संयोजक कैलाश यादव व नगर सह संयोजक सन्तोष अजमेरिया ने बताया कि नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर ’मुख्यमन्त्री तीर्थ-दर्शन योजना’ के अंतर्गत इंदौर रेलवे-स्टेशन से स्पेशल रेल 497 यात्री और 14 केयर टेकर के साथ दोपहर 1 बजे रवाना हुई। रवाना होने के पूर्व विधनसभा-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने यात्रियों को विदाई देते हुए शुभकामना दी और कहा कि आप सब भाग्यशाली हैं, जो आपका चयन नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ वैष्णो देवी की यात्रा के लिये हुआ हैं, आप सभी को इसके लिए बधाई, आप दर्शन के समय प्रदेश की खुशहाली की माँ से दुआ मांगना साथ ही बुजुर्गो के लिये मुख्यमंत्री ने जो यह यात्रा प्रारम्भ की हैं उसे सतत चलाये रखने की और शिवराजसिंह के दीघार्यु रहने की कामना भी करना। 
 

भाजपा नगर अध्य्क्ष कैलाश शर्मा और मुख्यमन्त्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के नगर संयोजक कैलाश यादव ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व प्रकोष्ठ के नगर सह सनयजोको अभय जैन, सन्तोष अजमेरिया, राजेन्द्र यादव, किशोर चौहान, अनवर दहलवी और नगर की आईटी. प्रभारी अनीता व्यास, एवम प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक मुकुट वैष्णव, बसन्त पाटिल, दिनेश वर्मा, रेखा बोरसी, मनोहर शर्मा और की नगर कार्यकारिणी के वृंदावन साध,योगेश नामदेव, सुनील जैन, प्रकाश अग्रवाल, मनदीप सिंह छाबड़ा और सभी ने यात्रियों शाल और तिलक लगाकर स्वागत किया।
 

सभी यात्री स्वागत से अभिभूत हो कह रहे थे कि हमारे बेटे भी तीर्थ करने भेजते तो हमारा ऐसा स्वागत सत्कार नही होता माता रानी शिवराजसिंह चौहान मुख्यमन्त्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओ को खुशी व स्वस्थ रखे। अंत में विधानसभा- 1 के सम्राट अशोक मंडल के संयोजक मुकुट वैष्णव ने आभार माना। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment