भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ‘‘चलो बूथ की ओर’’ कार्यक्रम के तहत शुरू किया सक्रिय बूथ अभियान
इन्दौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि मोर्चा द्वारा इंदौर के सभी 18 मंडलों के 85 वार्डों में मंडल स्तर तक कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका हैं। अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपनी पूरी टीम के साथ 85 वार्डों के 2125 बूथों पर पहुंच कर प्रत्येक बूथ पर 20-20 नये कार्यकर्ता खड़ा करेगा।
मोर्चा द्वारा ‘‘सक्रिय बूथ अभियान’’ के तहत ‘‘चलो बूथ की ओर’’ नारे के साथ प्रत्येक बूथ पर 31 मार्च तक 20-20 नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर नवकार्यकर्ता बूथ निर्माण किया जाएगा। इस अभियान के संबंध में सभी वार्डों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक हो चुकी हैं।
‘‘चलो बूथ की ओर’’ कार्यक्रम की शुरुआत आज से वार्डशः कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके व झंडो के साथ गलियों में घूम-घूमकर पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू किया ।
अभियान में प्रमुख रुप से प्रकाश राठौर, राकेश कुशवाह, संतोष यादव, संकल्प वर्मा, धनसिंह दांगी सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)