किसान सम्मान यात्रा को लेकर राऊ विधानसभा की बैठक संपन्न

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी राऊ मंडल के अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि भाजपा कार्यालय, इंदौर पर किसान सम्मान यात्रा को लेकर राऊ विधानसभा की वृहद बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, मधु वर्मा, रवि रावलिया, ओमप्रकाश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में किये जाये रहे सभी कार्यो एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त सभी किसान भाईयों से संपर्क करने का आग्रह किया। बैठक में यात्रा के माध्यम से प्रत्येक गांव में पहुंचकर प्रगतिशील किसान भाईयों का सम्मान करने का निर्णय लिया। 

पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के प्रभारियों को इस यात्रा में अपना सक्रिय योगदान देकर सरकार के द्वारा किये जा रहे किसान हितेषी कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, मधु वर्मा, रवि रावलिया, ओमप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, किसान सम्मान यात्रा के प्रभारी गणपतसिंह गौड़, रामस्वरूप गेहलोद, बंशीधर डिंगू, अशोक जाट, घनश्याम पाटीदार, मनस्वी पाटीदार, सुरेश जाट, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, शिवनारायण डिंगू, पुरूषोत्तम धाकड़, मंदीप बाजवा, मंजूर मंसूरी, शारदा कुशवाह, किरण सूर्यवंशी सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment