खिलाडिय़ों को मिलेगा एनएसटी अवॉर्ड...

खेल Oct 13, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्राची, विजय, यश, प्रियांशी, प्रज्ञा, खुशी सहित 32 खिलाड़ी आज होंगे सम्मानित

- अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव लाइफटाइम और मयंक ठाकुर मप्र खेल रत्न से आज होंगे सम्मानित

भोपाल: प्राची यादव पैरा ओलंपियन, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, ईशिका शाह स्नूकर, पहल खराडक़र टेनिस सहित कुल 32 खिलाडिय़ों को 27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से 14 अक्टूबर को एलएनसीटी सभागृह कोलार रोड में आज सम्मानित किया जाएगा।

अर्जुन अवॉर्डी हॉकी सुश्री मधु यादव को लाइफटाइम, प्राची यादव को स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर एवं मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल एवं खेल संस्थान अवॉर्ड से खिलाडिय़ों को नवाजा जाएगा। 

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि 27वें खेल अवॉर्ड का आयोजन 14 अक्टूबर को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागृह (जेके हास्पिटल कैंपस) कोलार रोड पर प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से नवाजा जाएगा। इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 26 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 29वें वर्ष में प्रवेश किया है।

1. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

- श्री सुशील दोषी, पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर, इंदौर

2. कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिथि

- श्री मीर रंजन नेगी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं अभिनेता, इंदौर 

3. कार्यक्रम के विशेष अतिथि

- श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर, भोपाल

- श्री अनुपम चौकसे, सचिव, एलएनसीटी ग्रुप, भोपाल

- श्री बी.एस. कुशवाहा, सदस्य, भारतीय ओलंपिक महासंघ 

- श्री ए.एस. सिंहदेव, संरक्षक, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप, भोपाल

- श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर, डायरेक्टर, फेथ गु्रप, भोपाल

- श्री मुमताज खान, उपाध्यक्ष, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ

- श्री संदीप पटेल, अध्यक्ष, ओलंपिक संघ, हरदा

4. खिलाड़ी विशेष अतिथि

- श्री जलालउद्दीन रिजवी, हॉकी ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी

- सुश्री मुध यादव, अर्जुन अवार्डी, हॉकी खिलाड़ी

- श्री कमल चावला, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर-बिलियड्र्स खिलाड़ी

27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड-2022 की सूची

1. स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर

- सुश्री प्राची यादव (पैरा ओलंपियन केनो-कयाकिंग) ग्वालियर

2. श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड 

- श्री विजय कुमार यादव (जूडो) साई इंडिया

- श्री यश दुबे (क्रिकेट) नर्मदापुरम

- सुश्री प्राशु परिहार (हॉकी) मप्र अकादमी, ग्वालियर

- श्री माजिद खान (कराते) शिवपुरी

- श्री अभिषेक परिहार (सॉफ्ट टेनिस) देवास

- श्री प्रणीत यादव (मल्लखंब) टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

3. म.प्र. खेल रत्न

- श्री मयंक ठाकुर (अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच) भोपाल

4. प्रतिभा खिलाड़ी अवॉर्ड

- सुश्री प्रियांशी प्रजापत (कुश्ती) म.प्र. अकादमी

- सुश्री प्रज्ञा सिंह (तलवारबाजी) म.प्र. अकादमी

- सुश्री खुशी सिंह (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी

- श्री अर्जुन वास्कले (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी

- सुश्री ईशिका शाह (स्नूकर-बिलियर्ड) इंदौर

- सुश्री पहल खराडक़र (टेनिस) इंदौर

5. लाइफ टाइम अवॉर्ड

- सुश्री मधु यादव (अर्जुन अवार्डी, हॉकी) जबलपुर

6. श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड

- श्री साजिद लोदी (टेनिस) इंदौर

- श्री संदीप पुंदीर (एथलेटिक्स) भोपाल

- सुश्री सोनम नायक (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी

- श्री प्रहलाद राठौर (हॉकी) रायसेन

- सुश्री माया परमार (कराते) ग्वालियर

7. खेल प्रमोटर अवॉर्ड

- श्री हरिसिंह चौहान (सचिव, मप्र बालीबाल) ग्वालियर

- श्री संदीप पटेल (अध्यक्ष, ओलंपिक संघ) हरदा

- श्री मनोज कुकरेजा (काउंसिल मेंबर मप्र टेनिस एसोसिएशन) भोपाल

- श्री गणेश कुंटे (तैराकी, सागर पब्लिक स्कूल) भोपाल

8. खेल पत्रकार अवॉर्ड

- श्री नागेश कुमार साहू (खेल समीक्षक) रायपुर

- श्री विजय रांगणेकर (खेल समीक्षक) इंदौर

- श्री कादर खान अफरीदी (खेल पत्रकार) जबलपुर

9. स्पेशल अवॉर्ड

- श्री शाहिद अजमत (शतरंज) भोपाल

- सुश्री भावना डेहरिया (माउंट एवरेस्ट समिटर) छिंदवाड़ा

- श्री मुकेश शर्मा (एडवेंचर स्पोट्र्स) भोपाल

- सुश्री प्रीति राजपूत (फिजियो) म.प्र. अकादमी

10. खेल संस्थान अवॉर्ड

- रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (आरएनटीयू), भोपाल

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment