32 खेल हस्तियां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से हुई सम्मानित

खेल Oct 15, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: प्राची यादव पैरा ओलंपियन, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, ईशिका शाह स्नूकर, पहल खराडक़र टेनिस सहित कुल 32 खिलाड़ी आज यहां 27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से एलएनसीटी सभागृह में सम्मानित हुए।

अर्जुन अवॉर्डी हॉकी सुश्री मधु यादव को लाइफटाइम, प्राची यादव को स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर एवं मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया गया। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल एवं खेल संस्थान अवॉर्ड से खिलाडिय़ों को नवाजा गया। कार्यक्रम में मधु यादव और मनोज कुकरेजा नहीं आ पाए उनका सम्मान उनके सहयोगियों ने ग्रहण किया।

खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने सम्मानित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला, एलएनसिटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य बीएस कुशवाहा, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के संरक्षक ए.एस. सिंहदेव एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष मुमताज खान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इन्द्रजीत मौर्य, शांति कुमार जैन, आर.के. यदुवंशी, सुशील सिंह ठाकुर, पंकज जैन, अजय मौर्य, सुरेन्द्र डहारे, रामेश्वर भार्गव आदि ने किया। 

इस मौके पर सुशील दोषी ने कहा कि एक खिलाड़ी जब बड़ा खिलाड़ी बन जाता है तो उसे मैदान में तथा मैदान के बाहर और जिम्मेदार होना पड़ता है। तभी वह अपने अच्छे खेल पर काबू रख सकता है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाडिय़ों को पूरी जीवटता और लगन से मैदान में खेलना चाहिए तभी उसे सफलता मिलगी। 

मीर रंजन नेगी ने कहा कि आज खेल बदल गए हैं, इसलिए खिलाड़ी को कई गुना मेहनत मैदान में पदक जीतने के लिए करनी पड़ती है। हालांकि पहले की अपेक्षा आज के दौर में खिलाडिय़ों को सुविधाएं अच्छी मिल रही है। वे उसका फायदा जरूर उठाएं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

ये खेल सितारे हुए सम्मानित

1. स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर

- सुश्री प्राची यादव (पैरा ओलंपियन केनो-कयाकिंग) ग्वालियर

2. श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड 

- श्री विजय कुमार यादव (जूडो) साई इंडिया

- श्री यश दुबे (क्रिकेट) नर्मदापुरम

- सुश्री प्राशु परिहार (हॉकी) मप्र अकादमी, ग्वालियर

- श्री माजिद खान (कराते) शिवपुरी

- श्री अभिषेक परिहार (सॉफ्ट टेनिस) देवास

- श्री प्रणीत यादव (मल्लखंब) टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

3. म.प्र. खेल रत्न

- श्री मयंक ठाकुर (अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच) भोपाल

4. प्रतिभा खिलाड़ी अवॉर्ड

- सुश्री प्रियांशी प्रजापत (कुश्ती) म.प्र. अकादमी

- सुश्री प्रज्ञा सिंह (तलवारबाजी) म.प्र. अकादमी

- सुश्री खुशी सिंह (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी

- श्री अर्जुन वास्कले (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी

- सुश्री ईशिका शाह (स्नूकर-बिलियर्ड) इंदौर

- सुश्री पहल खराडक़र (टेनिस) इंदौर

5. लाइफ टाइम अवॉर्ड

- सुश्री मधु यादव (अर्जुन अवार्डी, हॉकी) जबलपुर

6. श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड

- श्री साजिद लोदी (टेनिस) इंदौर

- श्री संदीप पुंदीर (एथलेटिक्स) भोपाल

- सुश्री सोनम नायक (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी

- श्री प्रहलाद राठौर (हॉकी) रायसेन

- सुश्री माया परमार (कराते) ग्वालियर

7. खेल प्रमोटर अवॉर्ड

- श्री हरिसिंह चौहान (सचिव, मप्र बालीबाल) ग्वालियर

- श्री संदीप पटेल (अध्यक्ष, ओलंपिक संघ) हरदा

- श्री मनोज कुकरेजा (काउंसिल मेंबर मप्र टेनिस एसोसिएशन) भोपाल

- श्री गणेश कुंटे (तैराकी, सागर पब्लिक स्कूल) भोपाल

8. खेल पत्रकार अवॉर्ड

- श्री नागेश कुमार साहू (खेल समीक्षक) रायपुर

- श्री विजय रांगणेकर (खेल समीक्षक) इंदौर

- श्री कादर खान अफरीदी (खेल पत्रकार) जबलपुर

9. स्पेशल अवॉर्ड

- श्री शाहिद अजमत (शतरंज) भोपाल

- सुश्री भावना डेहरिया (माउंट एवरेस्ट समिटर) छिंदवाड़ा

- श्री मुकेश शर्मा (एडवेंचर स्पोर्ट्स) भोपाल

- सुश्री प्रीति राजपूत (फिजियो) म.प्र. अकादमी

10. खेल संस्थान अवॉर्ड

- रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (आरएनटीयू), भोपाल

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment