लोकसभा अध्यक्ष व सांसद सुमित्रा महाजन का जन्मदिन आज सत्यनारायणजी की कथा कर अहिल्या प्रतिमा पर दीप जलाकर मनाया

राजनीति Apr 12, 2019

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी ताई को बधाई  

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा भोजे एवं मीडिया प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष व सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) का जन्मदिन सत्यनारायण मंदिर में सत्यनारायणजी की कथा कर तथा राजबाडा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर दीप जलाकर मनाया। 

आपने बताया कि ताई के जन्मदिवस पर दोपहर में सत्यनारायण मंदिर, पंढरीनाथ थाने के सामने भगवान सत्यनारायणजी की कथा का कार्यक्रम किया गया कथा में ताईजी भी उपस्थित थी साथ ही बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था पदमा भोजे, वीणा वर्मा, सीमा वैरांगकर, मालती डागोर, स्मिता हार्डिकर को दी गई थी तत्पश्चात शाम को ताईजी की लम्बी उम्र और बेहतर स्वास्थ की कामना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजबाडा पर अहिल्या प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर ताईजी का जन्मदिन मनाया।

लोकसभा अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद सुमित्रा महाजन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक महेन्द्र हार्डिया, उषा ठाकुर, आकाश विजयवर्गीय सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, उमेश शर्मा, सर्वेश तिवारी,मधु वर्मा, शंकर लालवानी, कैलाश शर्मा, गोविन्द मालू, जे पी मूलचंदानी, डॉ. उमाशशि शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, अभिषेक शर्मा, जयंत भिसे, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, हरप्रीतसिंह बक्षी, जयदीप जैन, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता अखण्ड, गायत्री गोगडे, सविता पटेल, जयश्री जातेगावकर, मुकेश मगल, कमल वर्मा,आलोक दुबे, अनंत पवांर, राजेश अग्रवाल, देवकीनन्दन तिवारी, पदमा भोजे , अंजु माखीजा, रचना गुप्ता, अनिता व्यास, शालिनी शर्मा सहित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दी । 

Share:


Related Articles


Leave a Comment