हमने गठबंधन नहीं किया, कांग्रेस भ्रम फैला रही है
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया
खबरनेशन/Khabarnation
जबलपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम ने कहा है कि पार्टी मध्यप्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस सहित अन्य दलों से किसी भी प्रकार का कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस प्रदेश में भ्रम का वातावरण बना रही है।
उन्होंने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने महागठबंधन में चर्चा के लिए बुलाया था परंतु पार्टी ने साफ इंकार कर दिया।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!