आतंकवाद के गंदे नाले में डुबकी लगा रहे कांग्रेस नेता: राकेश सिंह

राजनीति Mar 17, 2019

विजय संकल्प अभियान में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने रविवार को सागर जिले के देवरी में विजय संकल्प अभियान में पहुंचकर कांग्रेस सरकार के फरेब और झूठी कर्जमाफी से जनता को अवगत कराया। जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश की सीमाएं मजबूत हों, देश भ्रष्टाचार मुक्त हों और युवाओं का भविष्य मजबूत हो इसके लिए हमें देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि विपक्ष सत्ता के लालच में इतना गिर चुका है कि वह आतंकवाद के गंदे नाले में डुबकी लगा रहा है। धिक्कार है ऐसे कांग्रेस नेताओं पर जो सैन्य कार्यवाही के सबूत मांग रहे है।

रविवार को दमोह लोकसभा के देवरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विजयसंकल्प अभियान में शामिल हुए। सांसद प्रहलाद पटेल ने सभा को संबोधित किया। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मंचासीन थे। 
आतंकवाद के गंदे नाले में डुबकी लगा रहे कांग्रेस नेता

राकेश सिंह ने कहा कि आतंकवाद देश ही नहीं दुनिया के लिए एक नासूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नासूर पर नकेल कसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक हम विपक्ष में रहे लेकिन जब देश के सम्मान और स्वाभिमान की बात आती तब भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार के साथ खड़ा रहता। लेकिन आज परिस्थितियां विपरीत हैं। कांग्रेस के नेता सत्ता के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं कि देश की सेना के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़े करने में भी गुरेज नहीं करते। 

कर्जमाफी से बचने के लिए आचारसंहिता का इंतजार कर रही थी कमलनाथ सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से किसानों को धोखा देने का काम किया है। पंजाब और कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश के किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छलने का काम कांग्रेस ने किया। 10 दिन में कर्जमाफी की बात करने वाली कांग्रेस आज तक किसानों का कर्जमाफ नहीं कर पाई। कमलनाथ सरकार को इस बात का इंतजार था कि जल्द से जल्द आचारसंहिता लगे और वह कर्जमाफी से अपना पल्ला झाड़ ले। उन्होंने कहा कि आचारसंहिता लगने के चार घंटे पूर्व किसानों के मोबाइल पर कमलनाथ सरकार का यह संदेश पहुंचना कि आचारसंहिता के कारण वह कर्जमाफी करने में असमर्थ है। इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कभी यह मंशा नहीं रही की वह किसानों के हित में निर्णय ले। 
नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्प ले

प्रदेश राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं मजबूत हो रही हैं। सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है, देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। 

माताओं-बहनां का सम्मान बढ़ रहा है, लेकिन यह सब विपक्षिओं को खटक रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि देश को शिखर पर पहुंचाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने घरों से निकलना होगा, मतदाताओं में जनजाग्रती लानी होगी और हमें विजय का संकल्प लेना होगा कि जब तक नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment