हमारे अनुशासन की चर्चा विरोधी खेमे में भी, यह गौरव की बात: राकेश सिंह

राजनीति Aug 08, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  उज्जैन नगर एवं ग्रामीण जिले की बैठक में कार्यकर्ताओं से बोले प्रदेश अध्यक्ष                                                                                         

उज्जैन। त्याग, समर्पण और अनुशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की विशेषता रहे हैं, लेकिन अब हमारे इस अनुशासन की चर्चा हमारे विरोधी भी करने लगे हैं। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। यह बात बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने उज्जैन में नगर और ग्रामीण जिले की जिला स्तरीय वृहद बैठक एवं विधानसभा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का जो रास्ता देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने दिखाया है, उस पर कदम बढ़ाने के लिए देश का हर व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं को आशा भरी नजरों से देख रहा है।

                बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का अहसास कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश मे एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जिसे कार्यकताओं की पार्टी कहा जाता है। दूसरे राजनीतिक दल हमसे सीखने की कोशिश करते हैं। प्रमुख विपक्षी दल के नेता भी यह कहते हैं कि कांग्रेस को भाजपा और आरएसएस से अनुशासन सीखना चाहिए। यह इस बात का प्रमाण है कि राजनैतिक रूप से कोई हमारा कितना भी विरोध करे, लेकिन भीतर से वह स्वयं भी इस बात को मानता और जानता है कि कोई भी दल अनुशासन के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला नहीं कर सकता। हमारी यह विशेषता जहां एक ओर हमारी पूंजी है, ताकत है, वहीं दूसरी तरफ यह जनता की उन अपेक्षाओं को बढ़ा देती है, जो जनता हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं से रखती है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment