भाजपा संभाग के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिले व प्रदेश के मंडल प्रभारी की संभागीय बैठक संपन्न

राजनीति Aug 08, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  19 अगस्त को भाजपा इंदौर संभाग में ‘‘सदस्य संवाद दिवस’’ के रूप में मनायेगी

मैं अच्छे से अच्छा करूं, ऐसा कार्यकर्ता का भाव होना चाहिए- जयपालसिंह चावड़ा

इंदौर   भाजपा नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि आज होटल सोलारिस में इंदौर संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिले व प्रदेश के मंडल प्रभारी की एक आवश्यक बैठक संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने ली।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया, वन्दे मातरम् गीत के बाद अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने किया। 

बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने विगत दिनों संगठन द्वारा तय किये गये सभी कार्यक्रमों की संपन्नता की समीक्षा की एवं कहा कि आज की बैठक संभाग के आगामी कार्यक्रमों की योजना को लेकर आयोजित की गई। यह बैठक हम प्रत्येक दो माह में कर समीक्षा करते है। एक साथ बैठना, विचार करना फिर तय कार्यक्रम तय करना। इसी तरह करते-करते हमारा संगठन आज यहां तक पहुंचा है। हम समय-समय पर विचारवान कार्यकर्ताओं के अनुभवां का लाभ लेकर कार्य करते है। संगठन के द्वारा मंडलों में ग्राम केन्द्र व नगर केन्द्र पर संयोजक, पालक तय किये थे वो सभी सक्रियता के साथ कार्यकर रहे है या नहीं इसकी हमें चिंता करना है। भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों की अपेक्षा अनुशासित होकर संगठन की नीति अनुसार कार्य करता है। हमारा कार्यकर्ता कई सामाजिक, पारिवारिक जवाबदारी का निर्वहन करते हुए संगठन का कार्य भी प्रमुखता और सक्रियता के साथ करता है।

आपने कहा कि हमारा कार्यकर्ता कभी भी मान, अपमान के लिये कार्य नहीं करता है वह सिर्फ भारत माता के लिये कार्य करता है और इसी कारण देशवासी हमारे कार्यकर्ता को स्नेहभरी नजरों से देखते है। हम जब भी किसी बैठक में उपस्थित रहे और जब बैठक के पश्चात निकले तो वहां से जो भी निर्देश व कार्य मिले है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करना, हमारा काम है। कार्य करने की इच्छा हमेशा होनी चाहिए। मैं अच्छे से अच्छा कार्य क्या कर सकता हूं ऐसा सभी कार्यकर्ताओं का भाव हमेशा होना चाहिए।  

स्वागत भाषण देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आज हम सब यहां पर 100 दिन बाद आने वाले समर के लिये उपस्थित हुए है। बार-बार बैठना, बैठक करना यह सतत् अभ्यास हमें विजयश्री की ओर ले जायेगा। करत-करत अभ्यास के....................कबीरजी का दोहा बोलते हुए आपने कहा कि हम सब मिलकर विजय का यह निशान प्रदेश पर खीचेंगे।

बैठक में संभाग के 9 जिलों धार, झाबुआ, अलिराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण के अध्यक्षों ने संगठन के द्वारा तय किये गये सभी कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। 

इंदौर संभाग में 19 अगस्त को सदस्य संवाद दिवस मनाया जायेगा, इसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के सभी नये सदस्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई दी जायेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री  जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष  रंजना बघेल,  गोपीकृष्ण नेमा,  अशोक सोमानी,  उमेश शर्मा, शंकर लालवानी, मधु वर्मा,   जयश्री जातेगांवकर, मुकेश मंगल, पदमा भोजे, हरिनारायण यादव,प्रेम पटेल,  कंचनसिंह चौहान, देवेन्द्र पटेल,  राजकुमार जोशी सहित संभाग के सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल के जिला व प्रदेश प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक का संचालन मुकेशसिंह राजावत ने किया एवं आभार  जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने माना।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा का सम्मान

इंदौर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के नगर संयोजक  रविन्द्रसिंह गौड़ ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित थे। आपने कहा कि हम सभी विधि प्रकोष्ठ के सदस्य हमेशा, भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण रूप से सहयोग करने का विश्वास दिलाते है। सम्मान के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  रविन्द्रसिंह गौड़,बनवारीलाल यादव,श्याम दांगी,  सुधीर नायक,  पंकज यादव,  जयंत पटवा, जितेन्द्र यादव,  एस.सी. सेठिया,  रोहित दायरे,  रवि सावलिया,  योगेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment