किसान मोर्चा की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

राजनीति Aug 07, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री एव मोर्चा प्रभारी ने किया सम्बोधित

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश की वर्चुअल बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी ने मार्गदर्शन दिया।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होना हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका और उसके लक्ष्य तय हो। गांव के प्रमुख स्थानों पर तिरंगा लगे। गांव में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रभात फेरी निकले जिसमें रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम के गायन की व्यवस्था हो। जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की बलि दी है उनको विषयों में समाहित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का संबोधन हो। हम इस अभियान को किस प्रकार और अधिक लोगों तक पहुंचाएं इसके लिए क्या नवाचार कर सकते हैं इस बात पर ध्यान दे। जैसे यदि संभव हो तो तैरने वाले व्यक्ति तीन कलर के कपड़े पहन कर नदी में तैरते हुए तिरंगा का दृश्य बनाये। धार्मिक स्थल जैसे भोजपुर मंदिर या नर्मदा मैया के किनारे कार्यक्रमों का आयोजन करें।

प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से हम देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए और देश की एकता अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैं।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मोर्चा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जायेगा। जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करते हुए प्रचार प्रसार करेंगे। मोर्चा द्वारा ट्रैक्टरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकाली जायेंगी। तिरंगे के रंग में गौ माता के सींग रंगना, गांव के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाना आदि शामिल है। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की कार्य योजना तैयार की गयी।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment