कुशल नेतृत्व, सादगी के पर्याय थे स्व. लाल बहादुर शास्त्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई पुण्यतिथि 

राजनीति Jan 11, 2018

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
 

स्व शास्त्री की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने उनके जीवन-वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर कांग्रेसजनों को चलने का आग्रह किया। द्विवेदी ने कहा कि शास्त्री ने अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर चलकर इस देश को एक नई दिशा और दशा दी थी। जिस कुशल नेतृत्व, सादगी और सहजता के साथ इस देश में अपनी पहचान शास्त्री ने बनाई थी, आज फिरकापरस्त ताकते उन्हें नेस्तनाबूत कर देना चाहती हैं। साधारण परिवार में जन्में शास्त्री ने लंबे संघर्ष के साथ प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया तथा देश की जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। शास्त्री ने किसानों और जवानों को उनका हक दिलाने के लिए एक मंत्र दिया था, जय जवान-जय किसान। 
 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सर्वसैयद साजिद अली, महामंत्री पी.सी. शर्मा, ओम रघुवंशी, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी आदि ने भी स्व. शास्त्री का पुण्य स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।     
 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में हरद्वारीलाल शर्मा, हाकिमसिंह रघुवंशी, सुसंगीता शर्मा, पार्षद संतोष कसाना, गुड्डू चौहान, रईसा मलिक, आनंद तारण, विवेक त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, ईश्वरसिंह चौहान, रामराज तिवारी, सै. शाहिद हुसैन, उदयवीरसिंह, धमेन्द्र राय मिंटू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने किया। (खबरनेशन  Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment