वैष्णोदेवी मंदिर को जलियांवाला बाग बनाना चाहती थीं कलेक्टर, इसलिए सड़क पर आए कार्यकर्ता

 

घायल कार्यकर्ताओं ने बताया-कलेक्टर ने हाथों से छीना राष्ट्रध्वज, सड़क पर फेंककर पैरों तले रौंदा

 

  खबर नेशन / Khabar Nation 

 

                भोपाल। ब्यावरा में सीएए के समर्थन में जुटे पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिकों को थप्पड़ मारना, उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट और दुव्यर्वहार तो कलेक्टर निधि निवेदिता और प्रशासन के अधिकारियों की दुष्टता का सिर्फ एक पहलू है। वास्तव में तो कलेक्टर और उनके सहयोगी वैष्णोदेवी मंदिर परिसर को जलियांवाला बाग बना देना चाहते थे, जहां एकत्र होकर पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक सुंदरकांड का पाठ कर रहे थे। कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही पिटाई से बचने के लिए ही ये लोग सड़क की तरफ भागे थे। यह बात सोमवार को प्रशासन की गुंडागर्दी और मारपीट में घायल कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ पहुंचे पार्टी नेताओं को बताई। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह के निर्देश पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री व विधायक श्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सुश्री उषा ठाकुर कुरावर, ब्यावरा और राजगढ़ पहुंचे तथा शनिवार के घटना के संबंध में जानकारी ली।

 

मंदिर का एक गेट बंद, दूसरी तरफ से पिटाई शुरू

 

                घायल कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं को बताया कि सीएए के समर्थन में जुटे हम लोग वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे थे। इसी बीच कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने मंदिर का एक गेट बंद कर दिया और दूसरी तरफ से कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए ही कार्यकर्ता मंदिर से बाहर सड़क पर निकलने को मजबूर हुए। बाहर निकलने के बाद इन कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं कलेक्टर, उनकी डिप्टी कलेक्टर और पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

 

कलेक्टर ने राष्ट्रध्वज को कुचला

 

                पूर्व विधायक अमरसिंह यादव ने पार्टी नेताओं को बताया कि सड़क पर निकले कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रध्वज था तथा वे भारतमाता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची कलेक्टर ने श्री यादव के हाथ से राष्ट्रध्वज छीन लिया। कलेक्टर ने कहा कि बहुत राष्ट्रध्वज-राष्ट्रध्वज लगा रखी है, ये रहा तुम्हारा राष्ट्रध्वज। कलेक्टर ने इतना कहकर राष्ट्रध्वज को सड़क पर फेंक दिया और उसे पैरों से बीच सड़क पर पैरों से कुचला।

 

पुलिस थाने में भी की एसडीएम ने गुंडागर्दी

 

                कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं को बताया कि एसडीएम प्रिया वर्मा की गुंडागर्दी सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने रात में पुलिस थाने पहुंचकर भी अपनी भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें ब्यावरा के पुलिस थाने ले जाया गया था। रात में यहां एसडीएम प्रिया वर्मा और हवालात में बंद कार्यकर्ताओं से अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की।

 

मानव अधिकार आयोग और एस.पी.को दिया ज्ञापन

 

                पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जानकारी लेने के बाद राजगढ़ से ही मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को पुलिस थाने में एसडीएम की गुंडागर्दी को खिलाफ ज्ञापन भेजा और घटना के संबंध में जानकारी दी। नेताओं के दल में शामिल श्री विश्वास सारंग ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिये हैं कि थाने में बंद कार्यकर्ताओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता ना की जाए। इसके साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक को भी कलेक्टर एवं एसडीएम की गुंडागर्दी के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं की सुरक्षा तथा कलेक्टर एवं एसडीएम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की गई है। श्री सारंग ने बताया कि कलेक्टर के इस व्यवहार के खिलाफ केंद्रीय कार्मिक विभाग में भी शिकायत की जा रही है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment