गरीबो के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर ही है तीर्थ दर्शन योजना कृष्ण कुमार सिंहः-खुशियो की दस्तां

सिंगरौली : सोमवार, सितम्बर 25, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
सिंगरौली 25 सितम्बर 2023/ सिगरौली जिले के निवासी कृष्ण कुमार सिंह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ मिलने से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार तीर्थ में जाने का मौका मिल रहा है। उनका मन होता था कि तीर्थ करने जाउ लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, उन्होंने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिससे उन्हें तीरथ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वह विशेष ट्रेन से कामाख्या देवी का दर्शन करने के लिए असम जा रहे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों और गरीबों के लिये भी बहुत अच्छी है। जिस किसान और गरीब की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे सरकार के खर्चे पर तीर्थ दर्शन का लाभ ले सकते हैं। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद करता हू जिन्होने बुजुर्गों के लिये तीर्थ दर्शन योजना का शुभांरभ किया है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999