जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 22 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे
खबर नेशन/ Khabar Nation
यात्रा क्रमांक-1ः- भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 22 सितंबर को पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौड़ा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बम्होरी, जेवरा, पृथ्वीपुर, ओरछा और निवाडी पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-2- महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 22 सितंबर को जबलपुर जिले के आधारताल से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बडा पत्थर, रांझी, हनुमान होटल, बडा फहारा एवं हाऊसिंग बोर्ड पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-3- इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 22 सितंबर को देवास जिले के सोनकच्छ विधानसभा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा सोनकच्छ, नेवरी, लोहर्दा, सतवास एवं कन्नाद पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल रहेंगे।
यात्रा क्रमांकः-4- मालवा क्षेत्र की यात्रा 22 सितंबर को सीहोर जिले के बकतरा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा शाहगंज, बाया, रेहटी, भेदसा और भेरूदा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल रहेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999