जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 21 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे

खबर नेशन/ Khabar Nation

यात्रा क्रमांक-1ः-  भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 21 सितंबर को टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम धजरई से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बलदेवगढ, खरगापुर, पथरगुआंन, चंदेरा, खरौ होते हुए लिधौरा पहुंचेगी।

यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राहुल लोधी एवं प्रदेष महामंत्री श्री हरिषंकर खटीक शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2-  महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 21 सितंबर को दमोह जिले के हटा विधानसभा के पटेरा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बांदकपुर, अभाना, बिजौरा, तेजगढ़, जबेरा होते हुए गुबरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री हरदीप सिंह डंग शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 3-  इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 21 सितंबर को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के अरबिन्दो सांवेर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा धरमपुरी, सांवेर, क्षिप्रा, देवास, टोंककला, पाडलिया, देवली, गंधर्वपुरी होते हुए सोनकच्छ पर समाप्त होगी। यात्रा में गुजरात सरकार के गृह मंत्री श्री हर्ष सांघवी, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेष शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 4-  मालवा क्षेत्र की यात्रा 21 सितंबर को नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम विधानसभा के पांगरकला से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा तवापुल, बाबई, सोहागपुर, रानी पिपरिया, पिपरिया होते हुए सांडिया पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं श्री ओपीएस भदौरिया शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 5-  ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 21 सितंबर को रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के तुलसीपार से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा सुल्तानगंज, सुल्तानपुर जोड़, सॉईखेड़ा से उदयपुरा विधानसभा के वटेरा और बरेली पहुचेंगी और यहा से भोजपुर विधानसभा के बाडी पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल रहेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment